बस्तर में BJP का शक्ति प्रदर्शन, मंत्री मांडविया बोले- बार-बार लॉन्च करने पर भी फेल हो रहे राहुल गांधी

Bastar BJP Protest: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर राजनीतिक हमले हुए।
Chhattisgarh news, BJP protest in Bastar,
बस्तर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया भी प्रदर्शन में हुए शामिल

  • केंद्रीय मंत्री बोले- बार-बार लॉन्च करने पर भी फेल हो रहे राहुल गांधी।

  • अराजकता फैलाकर सत्ता पाना चाहती है कांग्रेस: किरण देव

  • सीजेपी को बताया विदेशी फंडिंग पर पलने वाला तिलचट्टों का गिरोह।

Chhattisgarh BJP Protest For Save Democracy: मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने सोमवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मुहिम ने बस्तर की सियासत में गर्मी बढ़ा दी। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में आयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर राजनीतिक हमले हुए। किसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाघ बताया तो किसी ने राहुल गांधी की तुलना दीपावली के ऐसे रॉकेट से कर दी, जो बार-बार कोशिश के बाद भी लॉन्च नहीं हो पाता। वहीं प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। सभा के बाद भाजपा ने शहर में विशाल पदयात्रा भी निकाली।

Chhattisgarh news, BJP protest in Bastar,
कवर्धा में 61 परिवारों की घर वापसी! MLA भावना बोहरा ने पखारे पैर, बोलीं- विधायक नहीं, समाजसेविका बनकर आई हूं

हल्बी में केदार कश्यप का संबोधन, पूछा- बाघ के साथ रहेंगे या कोलिया के?

वन मंत्री केदार कश्यप ने हल्बी भाषा में संबोधन देते हुए अपने अंदाज में सियासी हमला बोला। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बाघ और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों को ‘कोलिया’ बताते हुए जनता से सवाल किया कि आप बाघ की तरफ रहना पसंद करेंगे या कोलिया की तरफ? उनके इस स्थानीय भाषा में दिए गए राजनीतिक संदेश ने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं का ध्यान खींचा।

कश्यप ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा, यह पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं, बल्कि भारत की जनता तय करेगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में बाघ ही दहाड़ेगा।

Chhattisgarh news, BJP protest in Bastar,
जूस की दुकान से 88 हजार करोड़ के साम्राज्य तक! महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की पूरी कहानी..

मांडविया का राहुल गांधी पर रॉकेट वाला तंज

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें बार-बार लॉन्च करने का प्रयास करती है, लेकिन वे लॉन्च नहीं हो पाते। उन्होंने दीपावली के रॉकेट का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि एक-दो बार कोशिश करने के बाद भी रॉकेट लॉन्च नहीं होता तो लोग उसे हटाकर दूसरी तरफ रख देते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के बार-बार असफल होने के बावजूद उन्हें जबरन लॉन्च करने में लगी रहती है।

मांडविया ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव का उल्लेख करते हुए भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी ने इलाहाबाद में चुनावी अनियमितताओं के जरिए जीत हासिल की थी और बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनका चुनाव रद्द कर दिया था। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने कांग्रेस के लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया।

किरण देव बोले- जनता नकार रही तो अराजकता के रास्ते सत्ता चाहती है कांग्रेस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनावों में लगातार जनता द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस देश में अराजकता फैलाकर सत्ता हासिल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन नहीं मिलने के बावजूद कांग्रेस राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है।

अपने संबोधन में किरण देव ने सीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने उसे विदेशी फंडिंग पर पलने वाला ‘तिलचट्टों का गिरोह’ बताया। उनके इस बयान ने सभा के राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया।

सभा से सड़क तक भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

दंतेश्वरी मंदिर के सामने आयोजित जनसभा के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में विशाल पदयात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और वन मंत्री के एक के बाद एक तीखे बयानों ने कार्यक्रम को केवल जनसभा तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि इसे कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ भाजपा के बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा गया।