बालोद में काॅलेज जा रही छात्रा पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

Balod Acid Attack News : छत्तीसगढ़ के बालोद में काॅलेज जा रही 22 वर्षीय छात्रा पर अज्ञात आरोपी ने एसिड फेंक दिया। पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।
Acid attack on college-bound student in Balod; referred to Raipur in critical condition
बालोद एसिड अटैकसोर्स : AI जनरेटेड
Published on: 
Updated on: 

Balod Acid Attack On College Student : बालोद जिले में काॅलेज जा रही छात्रा पर तेजाब से हमला हुआ। अज्ञात आरोपी ने युवती के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमले के बाद आरोपी तांदुला बांध के जंगलों की तरफ भागा। घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। पुलिस टीम पूरे इलाके में नाकेबंदी कर आरोपी को खोज रही है।

बालोद में काॅलेज छात्रा पर हमला

छत्तीसगढ़ के बालोद में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां काॅलेज जा रही छात्रा पर एसिड से हमला किया गया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

चेहरे पर फेंका तेजाब

घटना बालोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। 22 साल की पीड़िता काॅलेज जाने घर से निकली थी। रास्ते में अज्ञात आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। हमले के बाद छात्रा दर्द से चीखने-चिल्लाने लगी।

तांदुला के जंगलों में भागा आरोपी

वारदात को अंजाम देकर आरोपी तुरंत मौके से भाग निकला। वह तांदुला बांध के जंगलों की तरफ भागा है। आसपास के राहगीरों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।स्थानीय लोगों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा है।

Acid attack on college-bound student in Balod; referred to Raipur in critical condition
धमतरी में शव यात्रा पर हंगामा, गंगाजल पीकर परिवार ने कराया हिंदू रीति से अंतिम संस्कार

रायपुर अस्पताल में इलाज जारी

छात्रा की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने चिंता व्यक्त की। बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल रायपुर के अस्पताल में उसका उपचार जारी है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बालोद पुलिस जगह-जगह नाकेबंदी कर रही है। जंगलों और आसपास के रास्तों पर सर्च अभियान जारी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। आक्रमण के कारणों का पता भी लगाया जा रहा है।

Acid attack on college-bound student in Balod; referred to Raipur in critical condition
छत्तीसगढ़ 570 करोड़ के कोल लेवी कांड में नया मोड़, देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी पहुंचे कोर्ट
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com