2026 से पहले ही पूरा हो जाएगा अमित शाह का संकल्प…छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी मुठभेड़, 31 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में 50 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास हुई।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर: नक्सलवाद के खिलाफ पिछले दिनों सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान एक साथ 31 नक्सली मारे गए हैं। डीआरजी और एसटीएफ के ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य घायल हैं। हाल के दिनों में यह सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है, जिसमें इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों का सफाया किया गया।
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में दर्जनों नक्सली मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ बीजापुर-नारायणपुर सीमा के पास हुई। दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए।
31 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद
आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने बताया कि अब तक 31 शव बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हैं। मौके से स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अमरनाथ यात्रा में CRPF की नई पहल, “मे आई हेल्प यू” डेस्क पर महिला जवान बनीं श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा सहारा
30 दिन जेल में रहे CM-PM तो जाएगा पद, कांग्रेस क्यों कर रही इस बिल का विरोध? मानसून सत्र से पहले सियासत तेज
बहादुरगढ़ में पुलिस मुठभेड़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 शूटर ढेर, हांसी जिम ट्रेनर हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
घंटों तक हुई भीषण गोलीबारी
बस्तर पुलिस के मुताबिक, बीजापुर नेशनल पार्क इलाके के जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। रविवार सुबह हुई इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर लिया गया। दोनों तरफ से घंटों तक भारी गोलीबारी हुई। शुरुआत में 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी, लेकिन सर्च ऑपरेशन के साथ ही जंगल में और भी शव मिलने लगे।
पिछले हफ्ते भी हुआ एनकाउंटर
इससे पहले 1 फरवरी 2025 को भी बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे। वहीं, बस्तर आईजी सुंदरराज पी के अनुसार इस साल 1 फरवरी 2025 तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था।
छत्तीसगढ़ की सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि 20 से 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें सुरक्षाबलों बड़ी सफलता मिली थी। फोर्स ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बॉर्डर पर हुई थी। इसलिए इसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमों ने भी काम किया था।
