रातों-रात गायब गो गया पुल! 60 फुट लंबा लोहे का पुल उठा ले गए चोर, बिहार के बाद इस राज्य से आया अजीबोगरीब मामला
Korba Bridge Theft News: छत्तीसगढ़ के कोरबा में 60 फीट लंबा और 30 टन वजनी लोहे का पुल रातों-रात चोरी हो गया। गैस कटर से काटकर पुल ले जाने वाले चोरों की तलाश में पुलिस ने SIT गठित की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
60 फुट लंबा लोहे का पुल उठा ले गए चोर (Image- Social Media)
Hasdeo Canal Bridge Stolen: छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक बेहद अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना की सीएसईबी पुलिस चौकी में 60 फीट लंबे पुल के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। यह रिपोर्ट कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी से शिकायत के बाद दर्ज हुई। इस घटना ने प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पुल की खोज के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है।
यह पुल हसदेव बायीं तट नहर में करीब 40 साल पहले नगर निगम के वार्ड नंबर 17 के नागरिकों के आवागमन के लिए बनाया गया था। पुल की लंबाई लगभग 60 फीट और चौड़ाई 5 फीट थी। पुल रात 11 बजे तक ठीक था, लेकिन सुबह तक यह गायब हो गया। वार्ड पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने तुरंत पुलिस और कलेक्टर को लिखित शिकायत दी।
चोरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?
पुल मजबूत लोहे का बना था, जिसमें मोटे गर्डर और प्लेट लगी थीं। पुल को गैस कटर से काटा गया, नहर के दोनों सिरों पर कटे हुए निशान मिले। यह पुल 40 साल तक बिना किसी नुकसान के सुरक्षित था।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
NEET Paper Leak: विवादों के बीच NTA में बड़ी ‘सर्जरी’, केंद्र ने तैनात किए 4 दिग्गज अफसर, अब होगा फुल एक्शन!
‘बयान को गलत तरीके से पेश किया, युवाओं पर है गर्व’, ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर CJI सूर्यकांत की बड़ी सफाई
कितनी है कीमत?
पुल का वजन 25-30 टन, और इसका बाजार मूल्य लगभग 15 लाख रुपए है। चोरी के कारण नगर निगम की पानी की पाइपलाइन पर लगे सुरक्षा कवच भी काट दिए गए, लेकिन पानी की सप्लाई सुरक्षित रही। इससे शहर में जल संकट टल गया।
पुलिस ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों का कहना है कि स्क्रैप माफिया ने इस चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने शहर के दो कबाड़ियों के ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन अभी तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली। पुलिस ने SIT का गठन कर मामले की तेज़ी से जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- इंदौर के पानी में फिर ‘जहर’! भागीरथपुरा के बाद महू में फैली बिमारी, 25 से ज्यादा लोग संक्रमित
बिहार में भी हुई थी ऐसी चोरी
इससे पहले 2022 में बिहार के रोहतास जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी। कुछ चोर 60 फीट लंबा और 20 टन वजनी लोहे का पुल चुरा कर चलते बने। चोरों ने इस हैरतअंगेज चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया। बताया जाता है कि कुछ लोग खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर आए और नहर पर बने लोहे के पुराने पुल को काटना व उखाड़ना शुरू कर दिया। चोरों ने पुल को गैस कटर से काट दिया और जेसीबी से उसे उखाड़ कर गाड़ी पर लाद लिया और आराम से चलते बने। बाद में पता चला कि वे सिंचाई विभाग के अधिकारी नहीं, बल्कि चोर थे।
