-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Year Ender 2024 This Year Special For Former Ex Agniveer They Got 10 Percentage Reservation Paramilitary Forces Check Details
Year Ender 2024: पूर्व अग्निवीरों के लिए अच्छा रहा साल, सरकार ने इन भर्तियों में दी 10% की छूट
- Written By: अर्पित शुक्ला
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि ‘‘अग्निवीरों” को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 10 प्रतिशत आरक्षण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।

Year Ender 2024: पूर्व अग्निवीरों के लिए अच्छा रहा साल, सरकार ने इन भर्तियों में दी 10% की छूट
नवभारत डेस्क: साल 2024 बीतने वाला है। यह साल अग्निवीरों के लिए खास रहा है। अग्निवीर भर्ती में युवाओं को आकर्षित करने के लिए कई बड़े बदलाव किए गए। पूर्व अग्निवीरों के लिए अर्ध सैनिक बलों की भर्तियों में 10 प्रतिशत पद आक्षित किए गए। वहीं इनको आयु सीमा और फिजिकल टेस्ट में भी छूट दी गई। आइए जानते हैं कि 2024 में केंद्र तथा राज्य सरकारों की तरफ से पूर्व अग्निवीरों के लिए क्या-क्या घोषणाएं की गई।
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि सेना में सैनिक के रूप में सेवा देने वाले ‘‘अग्निवीरों” को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 10 प्रतिशत आरक्षण को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि सीएपीएफ में 60,210 पदों के लिए निकाली गई रिक्तियों के लिए 30,41,284 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
10 प्रतिशत की छूट
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल व राइफलमैन के पद हेतु भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए रिक्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है। अधिकतम आयु सीमा और शारीरिक क्षमता परीक्षा में भी छूट प्रदान की जाएगी।” केंद्र सरकार ने पिछले महीने 14 जून को थल सेना, नौसेना और वायुसेना में सैनिकों की भर्ती के लिए एक नयी योजना ‘अग्निपथ’ का ऐलान किया था। इसके तहत, बढ़ते वेतन और पेंशन खर्च को कम करने के लिए संविदा के आधार पर अल्पकाल के लिए सैनिकों की भर्ती की जाएगी। चयन के लिए पात्रता आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होगी और इन्हें ‘अग्निवीर’ नाम दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
टीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
सीएपीएफ में 10 प्रतिशत आरक्षण
सशस्त्र बलों द्वारा समय-समय पर घोषित की गई संगठनात्मक आवश्यकता और सेना की नीतियों के आधार पर चार साल की सेवा पूरी होने पर ‘अग्निवीर’ को सशस्त्र बलों में स्थायी नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना में नियमित सेवा के लिए हर बैच से 25 प्रतिशत सैनिकों को बरकरार रखने का प्रावधान किया गया है। केंद्र के इस फैसले का देश के अलग-अलग हिस्सों में व्यापक विरोध हुआ था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा था कि अग्निवीरों को सीएपीएफ में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में राय ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा परीक्षा के अंतिम परिणाम 21 जनवरी 2021 और 28 जनवरी 2021 में घोषित किए गए थे और कुल 55,913 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया था।
करियर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभिन्न अदालती आदेशों के अनुपालन में एसएससी द्वारा 237 उम्मीदवारों के संशोधित परिणाम भी घोषित किए गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘इस प्रकार उक्त परीक्षा के रिक्तियों के लिए कुल 56,150 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।” राय ने कहा कि 56,150 चयनित उम्मीदवारों में से एसएससी द्वारा बलों में आवंटन के अनुसार 55,047 उम्मीदवारों को नियुक्तियों के प्रस्ताव जारी किए गए हैं जबकि विभिन्न खामियों की वजह से शेष 1103 उम्मीदवारों की नियुक्ति के प्रस्ताव जारी नहीं किए जा सके।
Year ender 2024 this year special for former ex agniveer they got 10 percentage reservation paramilitary forces check details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMNag Panchami 2026: नाग पंचमी पर शिवलिंग पर क्या अर्पित करें? पूजा में की गई एक गलती बिगाड़ सकती है पूरा फल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMरवि किशन की झोली में बड़ी फिल्म, करण जौहर की नागजिला में निभाएंगे अहम किरदार, कार्तिक आर्यन के साथ आएंगे नजर
Jul 14, 2026 | 11:09 PMISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 14, 2026 | 11:08 PMAIMIM का प्रस्ताव: स्कूलों और धार्मिक स्थलों के पास शराब दुकानें हटाने को लेकर संभाजीनगर मनपा आमसभा में हंगामा
Jul 14, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM










