पश्चिम बंगाल के स्कूलों में 8477 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख
WBSSC Recruitment 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन ने सराकीर और सहायता प्राप्त सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 8 हजार से अधिक नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।
- Written By: प्रीति शर्मा
पश्चिम बंगाल ग्रुप सी, डी भर्ती (सौ. सोशल मीडिया)
Government Job 2025: पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के सरकारी और अनुदान प्राप्त माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 8477 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके लिए इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी तमाम जानकारी आपको राज्य की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
कब कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन के तहत ग्रुप सी और डी सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य में ग्रुप सी के 2989 पद और ग्रुप डी के 5488 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें ग्रुप सी स्टाफ की भर्ती लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी। वहीं, ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए भी इस तरह प्रक्रिया से चयन किया जाएगा।
इस तरह करें आवेदन
स्कूल में नॉन टीचिंग स्टाफ के पदों पर भर्ती पाना चाहते हैं तो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NTPC में 250 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग युवाओं के लिए बड़ा मौका, ₹55,000 तक मिलेगी सैलरी
जहांगीर को धमकी देने वाले IPS पर महुआ ने साधा निशाना, अधिकारी के डांस का वीडियो किया शेयर? जानें क्या लिखा
आईपीएस अजय पाल शर्मा की धमकी के बाद टीएमसी कैंडिडेट ने दी खेला खत्म करने की चुनौती, कौन हैं जहांगीर खान?
यूपी के सिंघम की बंगाल में दहाड़, पुलिस ऑब्जर्वर बनते ही एक्शन में आया ये आईपीएस, जानिए कौन हैं अजय पाल शर्मा?
- सबसे पहले WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.westbengalssc.com पर जाएं।
- अब होमपेज पर ग्रुप सी और डी एप्लीकेशन लिंक पर जाकर क्लिक करें।
- नए यूजर्स को अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थी लॉगिन करके आगे बढ़ सकते हैं।
- अब आवेदन फॉर्म को अच्छे से पढ़कर मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी को भरें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले त्रुटियों को पहले जांच लें।अब आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए एक प्रति संभालकर रखें।
यह भी पढ़ें:- बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका, 1481 पदों पर निकली भर्ती, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
आवेदन के लिए योग्यता
पश्चिम बंगाल में नॉन टीचिंग स्टाफ यानी ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती देख रहे उम्मीदवारों को विभिन्न पदों के लिए 8वीं, 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिवार्य है। यह योग्यता पद के अनुसार तय की जाएगी जिसकी पूरी जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
अगर आप सामान्य श्रेणी या ओबीसी वर्ग से हैं तो ग्रुप सी पदों पर 140 और ग्रुप डी पदों पर 120 रुपए फीस देनी होगी। वहीं आवेदन के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी को ग्रुप सी पदों पर 70 रुपए और ग्रुप डी पदों पर 60 रुपए फीस का भुगतान करना होगा।
