UPMSP Board Result : जल्द खत्म होगी यूपी के 54 लाख छात्रों के इंतजार की घड़ी, बोर्ड के रिजल्ट की तारीख का आज हो सकता है ऐलान

उत्तर प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्रों को उनके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार हैं। बताया जा रहा है कि यूपी के 54 लाख छात्रों के इस इंतजार में चंद घड़ी ही बाकी रह गई है। आज यूपीएमएसपी रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर सकता है।
UP Board-- UPMSP High School Intermediate Result Date
यूपी बोर्ड रिजल्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के 54 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है। ये छात्र टकटकी लगाकर अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, ये जानकारी सामने आयी है कि यूपी बोर्ड के द्वारा अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते तक रिजल्ट जारी किए जाने की उम्मीद हैं। बताया जा रहा है कि इस साल राज्य के तकरीबन 54 लाख छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी है।

सूत्रों के अनुसार, आशंरसीट्स की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार करने की आखिरी प्रोसेस चल रही है। बोर्ड ऑफिसर्स ने इस ओर इशारा किया है कि अगर सभी टेक्निकल और एडमिनिस्ट्रिटेटिव काम पूरा हो जाए, तो अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घोषित किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश बोर्ड के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

आज हो सकता है रिजल्ट डेट का ऐलान

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपीएमएसपी से जुड़े लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल साबित हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज यानी 18 अप्रैल को यूपी बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। हालांकि यूपी बोर्ड के ओर से अब तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कैसे चेक करें यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?

सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं। होमपेज पर आपको “रिजल्ट” का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करें। आपको 10वीं या 12वीं जिस भी क्लास का रिजल्ट देखना है उसके ऑप्शन पर क्लिक करें। आपके स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेगा, वहां अपने लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें। अब सबमिट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com