UP Board Result Out: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक, जानें तीन आसान तरीके
UPMSP आज शाम 4 बजे जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट। छात्र आधिकारिक वेबसाइट, SMS या डिजिलॉकर के जरिए आसानी से देख सकेंगे अपनी मार्कशीट। रोल नंबर और स्कूल कोड रखें तैयार।
- Written By: अर्पित शुक्ला
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 (सोर्स-सोशल मीडिया)
UP Board 10th 12th Results: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज शाम 4:00 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर दिक्कतें आती हैं, इसलिए छात्र अलग-अलग तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम आज शाम 4:00 बजे घोषित कर दिया गया है।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
परीक्षा में शामिल विद्यार्थी अपना परिणाम उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध रहेगा, जहां से छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे। आइए बताते हैं आपको तीन आसान तरीके।
सम्बंधित ख़बरें
FCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
BDL Apprentice Recruitment: भारत डायनेमिक्स लिमिटेड में 147 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
NCERT CIET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा 44 संविदा पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी
AIIMS NORCET 11 Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 2218 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक करें आवेदन
तरीका 1: आधिकारिक वेबसाइट से
छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर “High School” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें
- इंटर के छात्रों को स्कूल कोड भी भरना होगा (जो एडमिट कार्ड पर होता है)
- कैप्चा भरकर Submit करें
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे PDF में सेव किया जा सकता है
तरीका 2: SMS के जरिए (बिना इंटरनेट)
अगर वेबसाइट काम न करे तो:
- 10वीं के लिए: टाइप करें UP10
- 12वीं के लिए: टाइप करें UP12
- इसे भेजें 56263 पर
- कुछ ही सेकंड में आपका रिजल्ट मैसेज के रूप में मिल जाएगा
यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026: आवेदन 23 अप्रैल से शुरू, जानें लास्ट डेट, फीस और एग्जाम डेट
तरीका 3: डिजिलॉकर (DigiLocker)
- results.digilocker.gov.in पर जाएं
- रोल नंबर और पासिंग ईयर (2026) चुनें
- वहां से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है
इस तरह छात्र बिना परेशानी के अपना UP बोर्ड रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं, चाहे वेबसाइट पर लोड ज्यादा ही क्यों न हो।
