UCO Bank LBO Recruitment 2025: यूको बैंक में अधिकारी पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
Bank Jobs: यूको बैंक कुल 250 स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों पर नियुक्तियाँ करेगा। यह वैकेंसी राज्यवार जारी की गई है, और उम्मीदवार अपनी पसंद के राज्य में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि चयन की प्रक्रिया क्या होगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
UCO Bank LBO Recruitment 2025: यूको बैंक में अधिकारी पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
नवभारत डेस्क: ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद बैंक भर्ती या अन्य सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। यूको बैंक ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 5 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत यूको बैंक कुल 250 स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) पदों पर नियुक्तियाँ करेगा। यह वैकेंसी राज्यवार जारी की गई है, और उम्मीदवार अपनी पसंद के राज्य में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि चयन की प्रक्रिया क्या होगी।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
यूको बैंक द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
चयन कैसे होगा?
इस भर्ती में चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों से रिजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, और डाटा विश्लेषण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बैंक द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन के लिए शुल्क क्या है?
SC/ST/PwD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें!
आवेदन कैसे करें?
- यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाएं।
- ‘Career’ या ‘Recruitment’ सेक्शन में जाकर LBO भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र को ध्यान से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर लें।
