Succes Story: 50 बार इंटरव्यू में हुए रिजेक्ट…फिर भी नहीं मानी हार, अब खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी
जयदीप पढ़ाई में औसत छात्र थे, लेकिन उनका सपना हमेशा कुछ बड़ा करने का था। एमसीए की डिग्री लेने के बाद उन्होंने आईटी सेक्टर में नौकरी पाने के लिए कई कंपनियों में आवेदन किया, लेकिन हर बार उन्हें नहीं वाला मेल ही मिला।
- Written By: अभिषेक सिंह
जयदीप दत्त (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: बार-बार रिजेक्शन मिलने के बाद ज्यादातर लोग हार मान लेते हैं, लेकिन कुछ लोग इसे चुनौती मानकर अपनी तकदीर खुद लिखते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है राजस्थान के जयपुर के रहने वाले जयदीप दत्त की, जिन्होंने एमसीए करने के बाद एक अच्छी नौकरी के लिए 50 से ज्यादा कंपनियों में इंटरव्यू दिया, लेकिन हर बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खुद का बिजनेस खड़ा करने का फैसला किया। आज वे न केवल एक सफल उद्यमी हैं बल्कि सैकड़ों युवाओं को रोजगार भी दे रहे हैं।
जयदीप पढ़ाई में औसत छात्र थे, लेकिन उनका सपना हमेशा कुछ बड़ा करने का था। एमसीए की डिग्री लेने के बाद उन्होंने आईटी सेक्टर में नौकरी पाने के लिए कई कंपनियों में आवेदन किया, लेकिन हर बार उन्हें नहीं वाला मेल ही मिला।
रिजेक्शन के बाद खुद का रास्ता बनाया
लगातार असफलताओं के बावजूद जयदीप ने हार नहीं मानी। उन्होंने तय किया कि अगर उन्हें नौकरी नहीं मिल रही, तो वे खुद नौकरी देने वाले बनेंगे। साल 2019 में उन्होंने एफनोसिस इंडिया नाम से एक आईटी कंपनी की शुरुआत की, जो डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और ब्रांड कंसल्टिंग जैसी सेवाएं देती है।
सम्बंधित ख़बरें
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
Share Market: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर मार्केट में बंपर तेजी, 700 अंक उछला सेंसेक्स: निफ्टी में रॉकेट की रफ्तार
हालांकि, लॉकडाउन के दौरान उन्हें बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखा और अपने स्टार्टअप को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आज उनकी कंपनी करोड़ों का टर्नओवर कर रही है और सैकड़ों युवाओं को रोजगार दे रही है।
युवाओं को बना रहे आत्मनिर्भर
अब जयदीप खुद उन युवाओं की मदद कर रहे हैं, जो नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से वे कोलकाता से राजस्थान आए हैं, जहां वे विभिन्न शहरों में कैंपस ड्राइव आयोजित कर रहे हैं। उनका मकसद योग्य और टैलेंटेड युवाओं को सही अवसर देकर उन्हें अच्छी नौकरी और बेहतरीन करियर देने का है।
करिअर से जुड़ी अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जयदीप की कहानी उन सभी के लिए एक प्रेरणा है, जो बार-बार असफलताओं का सामना कर रहे हैं। अगर आप अपने सपनों को सच करना चाहते हैं, तो हार मानने की जगह खुद अपने लिए नए रास्ते बनाइए—क्योंकि सफलता उन्हीं को मिलती है, जो कभी हार नहीं मानते।
