Bihar Board 12th Result 2025 Toppers list : इंटरमीडिएट में प्रिया जायसवाल ने किया टॉप, पास प्रतिशत में लड़कियां फिर आगे
बिहार बोर्ड 2025 का 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चंपारण जिले की प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। इसके साथ ही कुल पास प्रतिशत मेें भी लड़कियां इसबार लड़कों से आगे निकल गई हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
बिहार बोर्ड 12वीं में प्रिया जायसवाल बनीं टॉपर
Bihar Board 12th Result 2025 Toppers list : बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने फिर बाजी मार ली है। प्रदेश के चंपारण जिले की प्रिया जायसवाल ने टॉप किया है। प्रिया ने सांइस स्ट्रीम में 484 अंक के राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही लड़िकियों ने फिर इस बार लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।
इंटरमीडिएट में ही अरवर के आकाश कुमार ने 480 अंक के साथ प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री सुशील कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के टॉपर्स के नाम
प्रदेश में साइंस स्ट्रीम में प्रिया जाससवाल ने टॉप किया है। जबकि कॉमर्स में रौशनी कुमारी अव्वल रही हैं। इसके अलावा आर्ट्स में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने टॉपर्स के नामों की घोषणा करने के साथ उन्हें बधाई दी है।
सम्बंधित ख़बरें
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
WCL Recruitment: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
कुल पास प्रतिशत में लड़कियों ने मारी बाजी
बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद से लड़कियों में खासा उत्साह है। इस बार कुल पास प्रतिशत में लड़कियों ने लड़कों को फिर से पीछे छोड़ दिया है। इस बार कुल 6,37,797 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें 5,59,097 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 87.67 फीसदी रहा। वहीं लड़कों की बात करें तो वहीं 6,42,414 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 5,48,233 छात्राएं पास हुई हैं। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 85.34 प्रतिशत रहा है।
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए इस तारीख को करें अवेदन
बिहार बोर्ड इंटरमीडियट परीक्षा के लिए जिन छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होना है वह 1 से 8 अप्रैल के बीच आवेदन फार्म भर सकते हैं। बोर्ड की ओर से 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट 31 मई 2025 तक जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा अप्रैल के अंत में आयोजित की जा सकती है।
करिअर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
स्क्रूटनी के लिए आवदेन इत तारीख तक करें
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में यदि कोई छात्र अपने अंक से संतुष्ट नहीं है तो वह एक अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
