मास्टर्स डिग्री वालों के लिए सुनहरा अवसर, रायबरेली में नॉन टीचिंग पदों पर करें आवेदन
NIPER Non-Teaching Jobs 2025: यूपी के रायबरेली में राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ने नॉन टीचिंग पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें योग्य उम्मीदवार 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
रायबरेली नॉन टीचिंग भर्ती 2025
NIPER Non-Teaching Recruitment 2025: अच्छे संस्थान में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। दरअसल उत्तर प्रदेश के रायबरेली में स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा और अनुसंधान संस्थान ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू हो चुकी है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NIPER) में कुल चार पदों पर नियुक्ति की जा रही है। जिसमें असिस्टेंट रजिस्ट्रार, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड II पद शामिल हैं। ये सभी पद एडमिनिस्ट्रेशन यानी नॉन फैकल्टी में आते हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को अनुभव और अन्य मापदंडों के आधार पर चयनित किया जाएगा।
मास्टर्स डिग्री वाले करें अप्लाई
असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम आठ साल का अनुभव होना अनिवार्य है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में बैचलर डिग्री और असिस्टेंट सेक्शन के रूप में पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा असिस्टेंट ग्रेड II पद के लिए बैचलर डिग्री और आवश्यक अनुभव होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए आवेदक की अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर और असिस्टेंट ग्रेड II के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो नियमानुसार उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- इन वैकल्पिक मेडिकल कोर्सेस से कमा सकते हैं लाखों, दुनियाभर में बढ़ रही डिमांड
कैसे करें आवेदन
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट niperrraebareli.edu.in पर जाना होगा।
- इसके बाद रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर लॉगइन करना होगा।
- इस भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
- फॉर्म में जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
कितना है आवेदन शुल्क
पे लेवल 10 के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 1180 रुपए फीस देनी होगी। अन्य पदों के लिए 590 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों को 31 अक्तूबर से पहले अप्लाई करना होगा। इसके बाद फॉर्म स्वीकार्य नहीं किए जाएंगे।
