JNV Result 2025 : जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 और 9 का परीक्षा परिणाम घोषित
जवाहर नवोदय विद्यालय 2025 कक्षा 6 और 9 का प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट विद्यालय की अधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नवोदय विद्यालय का परिणाम घोषित ।
करिअर डेस्क : जवाहर नवोदय विद्यालय 2025 की कक्षा 6 और 9वीं का परीक्षा परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कक्षा 6 और 9 के लिए नवोदय रिजल्ट लॉगिन विंडों के जरिए और क्षेत्र के अनुसार मेरिट सूची के रूप में भी उपलब्ध कराया जाएगा। जेएनवीएसटी 2025 का परिणाम देखने के लिए नवोदय रिजल्ट 2025 पर कक्षा 6 और 9 का रोलनंबर डालकर परिणाम चेक करना होगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा में कुल 70 हजार विद्यार्थी सफल हुए हैं। नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए हर साल बड़ी संख्या में परीक्षार्थी इम्तिहान देते हैं। अधिकारिक वेबसाइट @navodaya.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखने के साथ उसका स्क्रीन शॉट लेना न भूलें। भविष्य में किसी भी तरह की समस्या पर आपके पास स्क्रीन शॉट होने से आसानी होगी।
सफल अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए ये करना होगा
नवोदय विद्यालय के परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए कुछ आवश्यक प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। इनमें उन्हें अपने सभी दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। इनमें ये शामिल हैं…
सम्बंधित ख़बरें
Haryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
UPSC CSE Mains 2026 के लिए आवेदन शुरू, प्रीलिम्स पास उम्मीदवार 28 जून तक भरें DAF
EIL में इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, ₹96 हजार तक मिलेगी सैलरी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
- नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षार्थी को जन्म प्रमाणपत्र जमा कराना होगा जिससे आपकी पहचान और जन्मतिथि की पुष्टि हो सके।
- आप किस स्थान पर रहते हैं या कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी के लिए निवास प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
- जिन परिवारों की आय निर्धारित सीमा से कम है उन कैंडिडेट्स को आय प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा।
- यदि कैंडिडेट सामान्य कैटेगरी का नहीं है तो उसे जाति प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा।
करिअर संबंधी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- कैंडिडेट JNV की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- फिर होमपेज आने पर Result टैब पर क्लिक करें।
- फिर JNVST Class 6 Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- टैब खुलने पर निर्धारित फील्ड में अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें।
- इसके बाद सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट अपने पास रख लें।
