

नई दिल्ली: हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी और PHd कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा ली थी जिसका रिजल्ट जारी कर दिया गए है। ऐसे में अब जारी किये गए रिजल्ट आप आसानी से देख सकते है। जी हां DUET 2022 में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने स्कोर आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर चेक कर सकेंगे। स्कोरकार्ड चेक करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। आइए जानते है कैसे चेक करे स्कोर।
1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
2: इसके बाद होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
3: फिर स्क्रीन पर एक नोटिस खुल जाएगा, इसमें रिजल्ट लिंक ओपन करें।
4: अपना फॉर्म नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
5: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।
6: रिजल्ट का एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
आपको बता दें की NTA ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है जो क्रमशः 17, 18, 19, 20 सितंबर और 01 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। गौरतलब हो कि परीक्षा पूरे भारत के 28 शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट CBT मोड में आयोजित की गई थी। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक नीचे मौजूद है, इस लिंक के जरिये आपने अपना रिजल्ट देख लें।