MP Board Result: आ गया है एमपी बोर्ड का रिजल्ट, 10 वीं और 12 वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

मध्य प्रदेश में आज 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक के साथ टॉप किया है।
CBSE Board Exam 10वीं-12वीं परीक्षा आज से शुरू, इन गाइडलाइन्स को पढ़कर ही निकलें बाहर
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी एमपीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट सामने आ गया हैं। मध्य प्रदेश बोर्ड ने सुबह 10 बजे नतीजों का ऐलान किया हैं। पिछली हर बार की तरह इस बार भी मध्य प्रदेश बोर्ड का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया है। इस दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री, बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव की मौजूदगी रहने वाली हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के समन्वय भवन से रिजल्ट का ऐलान किया था।

लड़कियों का पलड़ा फिर भारी

एमपी बोर्ड 10 वीं के रिजल्ट के अनुसार, इस बार तकरीबन 76.42 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। इस साल पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड टूटा है। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक के साथ टॉप किया है। साथ ही एमपी बोर्ड 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने भी टॉप किया है। इसके अलावा 10वीं की मेरिट लिस्ट में 212 नाम शामिल है। जिसमें से 144 लड़कियां और सिर्फ 68 लड़के हैं।

रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करे ये स्टेप्स

सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://mpbse.nic.in और https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE पर विजिट करें। अब होमपेज पर जाकर MPBSE Class 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां जाकर अपने सारे क्रेडेंशियल्स फील कर दें। जिसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा, इसे चेक करें। इतना ही नहीं, स्टूडेंट्स यहां से MP Board 10th Result Marksheet की ऑनलाइन कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

एमपीबीएसई क्लास 10 की एग्जाम 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं। क्लास 12 की एग्जाम 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थीं। एमपी बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की मार्कशीट ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर अपना नाम या रोल नंबर दर्ज करके देखी जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com