Maharashtra Board Result 2025: 15 लाख छात्रों की किस्मत का आज खुलेगा ताला, 1 बजे जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

आज दोपहर 1 बजे राज्य के 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स की किस्मत का ताला खुलने वाला है। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे से घोषित किया जाने वाला है।
HBSE Haryana Board 12th Result 2025
हरियाणा 12वीं बोर्ड रिजल्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

नई दिल्ली: आज महाराष्ट्र के लाखों छात्रों की किस्मत का ताला खुलने वाला है मतलब ये है कि आज 12वीं बोर्ड का रिजल्ट सामने आने वाला हैं। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 5 मई, 2025 को दोपहर 1 बजे महाराष्ट्र बोर्ड का 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया जाने वाला हैं।

आपको बता दें कि पिछले साल एचएसएससी बोर्ड का रिजल्ट 27 मई 2024 को जारी किया गया था। बोर्ड ऑफिसर्स के द्वारा की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर रिजल्ट का ऐलान किया जाने वाला है। लिंक के एक्टिवेट होने के बाद से स्टूडेंट्स लॉगिन क्रेडेंशियल- जैसे कि रोल नंबर और मां का नाम डालकर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यहां जारी हो सकता है रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट 5 मई, 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किया जाएगा। इसके अलावा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का एसएससी एग्जाम का रिजल्ट 15 मई, 2025 तक आने की उम्मीद की जा रही है। रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in पर आ सकता हैं। स्टूडेंट्स को mahresult.nic.in पर रिजल्ट पोर्टल से जुड़े क्षेत्रों में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से रिजल्ट चेक करना होगा।

1 बजे आ सकता है रिजल्ट

महाराष्ट्र के 12वीं क्लास के रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 5 मई, 2025 को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि 10वीं बोर्ड के रिजल्ट 15 मई, 2025 तक जारी किए जा सकते हैं। करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

कितने छात्रों ने दी एग्जाम

आपको बता दें कि महाराष्ट्र बोर्ड में इस बार 15 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने 12वीं की एग्जाम दी थी। 12वीं की परीक्षा का आयोजन राज्य के कुल 3,373 केंद्रों पर किया गया था। जानकारी के अनुसार पिछले साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की एग्जाम में टोटल 351,145 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से टोटल 301,566 पास हुए थे। पिछले साल लड़कियों का रिजल्ट 90.38 प्रतिशत और लड़कों का रिजल्ट 81.91 प्रतिशत रहा था। साथ ही टोटल रिजल्ट 85.88 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com