JEE Advanced 2027: 23 मई को दो पालियों में होगी परीक्षा, पहली बार मिलेगा ऑन-स्क्रीन कैलकुलेटर

JEE Advanced Exam Schedule: JEE Advanced 2027 की परीक्षा 23 मई को दो पालियों में होगी। IIT दिल्ली ने तारीख घोषित की है। इस बार छात्रों को ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर की सुविधा भी मिलेगी।
JEE Advanced 2027 Exam Date
IIT दिल्लीSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जेईई एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई 2027 को किया जाएगा।

  • परीक्षा सुबह 9 से 12 और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक दो पालियों में होगी।

  • पहली बार उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान 10 से 12 अंकों वाला ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर मिलेगा।

JEE Advanced 2027 Exam Date: जेईई एडवांस्ड 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। जेईई एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई 2027 (रविवार) को किया जाएगा। इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ऑन-स्क्रीन बेसिक कैलकुलेटर इस्तेमाल करने की सुविधा भी मिलेगी।

आईआईटी दिल्ली के मुताबिक, कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी 10 से 12 अंकों के डिस्प्ले वाले ऑन-स्क्रीन बेसिक यानी नॉन-साइंटिफिक कैलकुलेटर का उपयोग कर सकेंगे। जेईई एडवांस्ड देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

जेईई एडवांस्ड 2027 की परीक्षा 23 मई को एक ही दिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। दोनों पेपर की समय-सारणी इस प्रकार है:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।

उम्मीदवारों को दोनों पालियों में निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा देनी होगी। परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

JEE Advanced 2027 Exam Date
NTA Exam Calendar 2026-27: JEE मेन से CUET तक, दिसंबर से मार्च के बीच होंगी 14 परीक्षाएं; देखें पूरा शेड्यूल

कौन कर सकता है आवेदन?

जेईई एडवांस्ड 2027 में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहली बार 2026 या 2027 में कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा दी हो। इसके लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषय अनिवार्य हैं।

वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने 2025 या उससे पहले पहली बार 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा दी है, वे जेईई एडवांस्ड 2027 के लिए पात्र नहीं होंगे। यह नियम इस बात से प्रभावित नहीं होगा कि उन्होंने 12वीं में कौन-से विषय चुने थे या कितने विषयों की परीक्षा दी थी।

जेईई एडवांस्ड 2027 के लिए आयु सीमा

परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 2002 को या उसके बाद होना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट दी गई है। इस छूट के बाद इन श्रेणियों के अभ्यर्थियों का जन्म 1 अक्टूबर 1997 को या उसके बाद होना चाहिए।

JEE Advanced 2027 Exam Date
PhD Admission January 2027: IIT हैदराबाद में PhD एडमिशन शुरू, 10 नवंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और विषय

दो साल में अधिकतम दो बार दे सकते हैं परीक्षा

जेईई एडवांस्ड के लिए एक उम्मीदवार लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही परीक्षा दे सकता है। यानी अभ्यर्थी को दो लगातार वर्षों में दो प्रयासों की अनुमति होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे पात्रता से जुड़ी सभी शर्तों, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा के अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट भी आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)