ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

ITAT Recruitment 2026: आईटीएटी ने सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ITAT Recruitment 2026
ITAT सीनियर प्राइवेट और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती सोर्स- एआई नीर्मित
Updated on

Income Tax Appellate Tribunal Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी तर रहें युवाओं के लिए आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) में नोकरी पाने का शानदार मौका है। भारत सरकार के विधि एंव न्याय मंत्रालय के अधिन कार्यरत इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने सीनीयर प्राईवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के कुल 42 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती देशभर के विभिन्न ITAT बेंचों में वर्तमान और भविष्य की रिक्तियों को भरने के लिए की जा रही है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार ITAT की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके अलावा अंग्रेजी शॉर्टहैंड की अच्छी गति और कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान भी अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

आईटीएटी की ओर से जारी 42 रिक्तियों में सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 22 और प्राइवेट सेक्रेटरी के 20 पद शामिल हैं। सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी के 22 रिक्तियों में एससी का 1, एसटी के 5, ओबीसी के 4, ईडब्ल्यूएस के 5 और जनरल के 7 पद शामिल हैं। वहीं, प्राइवेट सेक्रेटरी की 20 रिक्तियों में एससी के 5, एसटी के 2, ईडब्ल्यूएस के 3 और जनरल के 10 पद शामिल हैं। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि खाली पदों की संख्या में बढ़ोतरी की भी संभावना है।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 120 शब्द प्रति मिनट की गति तथा कंप्यूटर का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवारों को माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एक्सेल, पेजमेकर जैसे सॉफ्टवेयर का उपयोग आना चाहिए।

आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

इन दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार आईटीएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ITAT Recruitment 2026
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन

कहां होगी परीक्षा और कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट 9 विभिन्न केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, गुवाहाटी, लखनऊ, अहमदाबाद और हैदराबाद शामिल हैं। चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी पद के लिए 47,600 से 1,51,100 रुपए के बीच और प्राइवेट सेक्रेटरी पोस्ट के लिए 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

Navbharat Live
navbharatlive.com