- Hindi News »
- Career »
- Indian Institute Of Technology Roorkee Has Released The Gate 2025 Result
Gate Result: IIT रुड़की ने जारी किया गेट 2025 का रिजल्ट, यहां देख सकते हैं नतीजे
- Written By: मनोज आर्या
Gate Result: इससे पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 फरवरी को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विंडो 1 मार्च, 2025 को बंद कर दी गई थी। विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों के जरिए भेजे गए आपत्तियों की समीक्षा करेंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने गेट 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in और goaps.iitr.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि GATE 2025 का स्कोरकार्ड 28 मार्च को उपलब्ध कराए जाएंगे। GATE 2025 परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी इस वर्ष IIT रुड़की ने संभाली है।
इससे पहले परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 27 फरवरी को जारी की गई थी और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विंडो 1 मार्च, 2025 को बंद कर दी गई थी। विषय विशेषज्ञ उम्मीदवारों के जरिए भेजे गए आपत्तियों की समीक्षा करेंगे और यदि आवश्यक हुआ, तो फाइनल आंसर की में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। गेट 2025 की यह परीक्षा 1, 2, 15, 16 फरवरी, 2025 सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
सिर्फ इन उम्मीदवारों के जारी होंगे गेट स्कोरकार्ड
GATE 2025 स्कोरकार्ड केवल उन लोगों के लिए जारी किए जाएंगे जो कट-ऑफ स्कोर को पार कर लेंगे। जिन उम्मीदवारों ने उस पेपर के एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए उल्लिखित योग्यता अंकों से कम अंक प्राप्त किए हैं, वे बाद में प्रदर्शन रिपोर्ट डाउनलोड कर सकेंगे। GATE 2025 प्रदर्शन रिपोर्ट जारी करने की तारीख वेबसाइट- gate2025.iitr.ac.in पर घोषित की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
8 घंटे हवा में मंडराने के बाद सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी, जानें Air India के जहाज में क्या हुआ?
एशियाई खेलों के पहले ‘गोल्डन बॉय’ रणधीर सिंह का निधन, NRAI ने जताया गहरा दुख, खेल जगत में शोक की लहर
हार के डर से रो रहे थे रोना…SIR पर कोर्ट का आदेश आते ही विपक्ष पर टूटी BJP, बोली- ये कोई नई-नवेली योजना नहीं
पिनाराई विजयन के घर छापेमारी पर भड़की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भाजपा और कांग्रेस की बताई मिलीभगत
अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि वह अपना गेट स्कोरकार्ड 28 मार्च, 2025 से 31 मई तक डाउनलोड कर सकेंगे। अगर इस समय के दौरान वह अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड़ नहीं करते हैं तो उसके बाद, वे 31 दिसंबर, 2025 तक प्रति पेपर 500 रुपये का लेट फाइन पेमेंट कर GATE स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। GATE स्कोरकार्ड की वैधता परिणाम की घोषणा से तीन साल यानी 19 मार्च 2028 तक है।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गेट स्कोरकार्ड से कई अवसरों पर मिलते लाभ
हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वैधता अनुशासन, उपलब्ध रिक्तियों और उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग होती है। एक वेलिड GATE स्कोरकार्ड कई अवसरों का लाभ उठाने का मौका देता है। उम्मीदवार IIT और NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.E./M.Tech.) कार्यक्रमों में दाखिला ले सकते हैं। इसके अलावा कई PSU तकनीकी और प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए GATE स्कोर पर विचार करते हैं, जिससे यह प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र के करियर का मौका मिल जाता है।
Indian institute of technology roorkee has released the gate 2025 result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM बनने के बाद थलपति विजय की PM मोदी से पहली मुलाकात, 25 मिनट की मीटिंग में तमिलनाडु के लिए क्या मांगा?
May 27, 2026 | 05:41 PMIPL के इस ‘खराब क्लब’ में विराट कोहली ने बनाई जगह, शिखर धवन को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे, देखें लिस्ट
May 27, 2026 | 05:37 PMअब फ्लाइट में नहीं रुकेगा इंटरनेट, American Airlines ला रही Starlink Wi-Fi, हवा में भी चलेगी Video Call
May 27, 2026 | 05:37 PMNautapa Plants: नौतपा के दिनों में घर ले आएं ये 5 खास पौधे, चमक उठी किस्मत
May 27, 2026 | 05:37 PMबकरीद से पहले कोपरगांव में अवैध बूचड़खानों पर बुलडोजर कार्रवाई, 200 किलो बीफ जब्त
May 27, 2026 | 05:37 PMपुणे में दर्दनाक हादसा! जनगणना ड्यूटी पर जा रही महिला शिक्षिका को डंपर ने कुचला, शिक्षकों में भारी आक्रोश
May 27, 2026 | 05:29 PMभाभी से अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्थर से कुचलकर की देवर की हत्या, दहिसर का दिल दहला देने वाला मामला
May 27, 2026 | 05:28 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














