- Hindi News »
- Career »
- Hssc Has Released Recruitment For Jbt Teacher Posts In Haryana
हरियाणा में HSSC ने जेबीटी शिक्षक पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक शिक्षक (JBT Teacher/Primary Teacher) के 1456 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचएसएससी द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है।
- Written By: आकाश मसने

(डिजाइन फोटो)
चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा शिक्षा विभाग के तहत प्राथमिक शिक्षक (JBT Teacher/Primary Teacher) के 1456 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती राज्य के उन सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
एचएसएससी द्वारा जारी इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 9 अगस्त को जारी किया गया है। उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 12 अगस्त से 21 अगस्त 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा में सहायक प्रोफेसर पद पर निकली बंपर भर्ती
सम्बंधित ख़बरें
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
RR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
हिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
शैक्षणिक योग्यता
JBT शिक्षक पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से D.Ed/ B.Ed या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।
आवेदन शुल्क
हरियाणा जेबीटी शिक्षक भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए, हरियाणा की सामान्य महिला के लिए 75 रुपए, एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस पुरुष वर्ग के लिए 35 रुपए और एससी, बीसी, ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 18 रुपए है। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन ही भरना होगा।
कैसे करें आवेदन
- HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- “Recruitment” सेक्शन में जाकर JBT Teacher पद के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र सबमिट करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
Hssc has released recruitment for jbt teacher posts in haryana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMगरीबों का हक मारने वाले बिल्डरों की खैर नहीं, जरूरत पड़ी तो ‘ईडी’ करेगी जांच: चंद्रशेखर बावनकुले
Apr 04, 2026 | 10:11 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM










