- Hindi News »
- Career »
- How To Check Pgwp Eligible Courses In Canada On Ircc Website Canadian Work Permit For Students
कनाडा में पढ़ाई के बाद जॉब के लिए वर्क परमिट मिलेगा या नहीं? यहां से कर सकते हैं चेक
Canada PGWP Courses: कनाडा में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स को जॉब की इजाजत भी दी जाती है। इसके लिए उन्हें एक खास तरह का वर्क परमिट दिया जाता है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

सांकेतिक तस्वीर
Canada PGWP News: कनाडा में पढ़ाई करने के बाद जॉब करने का प्लान बना रहे छात्रों के लिए ‘पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट’ (PGWP) एक महत्वपूर्ण विकल्प है। यह एक ओपन वर्क परमिट है, जो छात्रों को कनाडा में पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने की अनुमति देता है। इमिग्रेशन, रिफ्यूजी एंड सिटिजनशिप कनाडा (IRCC) ने हाल ही में घोषणा की कि 2026 में PGWP के लिए योग्य कोर्सेज की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह खबर उन छात्रों के लिए अहम है, जो कनाडा में वर्क एक्सपीरियंस प्राप्त करना चाहते हैं।
हालांकि, कनाडा जाने से पहले छात्रों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे जिस कोर्स की डिग्री प्राप्त करने वाले हैं, उसके बाद उन्हें वर्क परमिट मिलेगा या नहीं। IRCC ने यह स्पष्ट किया है कि जिन कोर्सेज पर PGWP प्रदान किया जाता है, उनमें कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, यह सवाल उठता है कि वे कौन से कोर्स हैं, जिनकी डिग्री लेने पर वर्क परमिट मिलेगा?
PGWP के लिए कौन से कोर्स योग्य हैं?
कनाडा में PGWP के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त होती है, जो “फील्ड ऑफ स्टडी” से जुड़ी होती है। इसका मतलब है कि छात्रों को ऐसे कोर्स करना पड़ता है, जिनके लिए कनाडा में कामकाजी पेशेवरों की कमी हो। जब छात्र इन कोर्सेज को पूरा करते हैं, तो उन्हें वर्क परमिट मिल जाता है। यह शर्त विशेष रूप से बैचलर डिग्री से नीचे के कोर्सों के लिए लागू होती है, लेकिन सभी छात्रों को इसे समझना जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
…तो तोड़ देंगे सीजफायर, ईरान ने US को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, ट्रंप के सामने रखी 11 ट्रिलियन डॉलर की शर्त
कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ रहे ईरानी…तेहरान पर ट्रंप का बयान, कहा- बुरी तरह से हार चुका है ईरान
जहां कोई नहीं जाता, वहां पहुंचे सचिन तेंदुलकर….आदिवासी बच्चों के साथ नक्सल मुक्त गांव में मनाया बर्थडे
बिना समझौते के नहीं खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट: ट्रंप का दावा, घुटनों पर है Iran, परमाणु हमले पर कही ये बड़ी बात
कुछ प्रमुख फील्ड्स जिनमें PGWP दिया जाता है, वे हैं-
- हेल्थकेयर और सोशल सर्विसेज
- एजुकेशन
- ट्रेड्स
- एग्रीकल्चर (खेती)
- साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM)
- ट्रांसपोर्ट
इन फील्ड्स से जुड़े कोर्स करने वाले छात्र PGWP के लिए योग्य होते हैं।
PGWP योग्य कोर्स कैसे चेक करें?
अब सवाल यह है कि छात्र यह कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे जिस कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं, वह PGWP के लिए योग्य है या नहीं? इसका उत्तर है कि छात्रों को स्टडी परमिट आवेदन करने या PGWP के लिए अप्लाई करने से पहले IRCC की ‘क्लासिफिकेशन ऑफ इंस्ट्रक्शनल प्रोग्राम’ (CIP) कोड चेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा Neet PG माइनस कटऑफ का मामला, डॉक्टरों ने जताया विरोध, जानें पूरा मामला
CIP एक छह डिजिट वाला कोड है, जो हर कोर्स के लिए निर्धारित किया गया है। इस कोड के माध्यम से छात्र IRCC की वेबसाइट पर जाकर यह चेक कर सकते हैं कि उनका कोर्स PGWP के लिए योग्य है या नहीं। आप IRCC की वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं, और यहां क्लिक करके PGWP के लिए योग्य कोर्स की पूरी लिस्ट भी देख सकते हैं।
How to check pgwp eligible courses in canada on ircc website canadian work permit for students
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कार के शीशे पर बने ये काले डॉट्स क्या करते हैं? जानिए नहीं तो पड़ सकता है भारी
Apr 24, 2026 | 12:32 PMमहाराष्ट्र MLC चुनाव, 10 सीटों का रण, भाजपा के 6 उम्मीदवारों पर दिल्ली से लगेगी अंतिम मुहर
Apr 24, 2026 | 12:24 PMनागपुर में खौफनाक वारदात: 50 हजार के बदले चुकाए 90 हजार, फिर भी साहूकार ने मांगे पैसे तो उतारा मौत के घाट
Apr 24, 2026 | 12:18 PMनवी मुंबई में CIDCO NAINA को बड़ा झटका, अविकसित जमीनें वापस लेने का आदेश
Apr 24, 2026 | 12:18 PMTrump का ऐतिहासिक फैसला, प्रमुख फार्मा कंपनियों के साथ समझौते में दवाओं की कीमतों में भारी कटौती
Apr 24, 2026 | 12:17 PMगिरीश महाजन से भिड़ने वाली महिला की बढ़ी मुश्किलें; गुणरत्न सदावर्ते की बेटी जेन ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत
Apr 24, 2026 | 12:16 PMभय जाने वाला है भरोसा आने वाला है…अमित शाह ने इतनी सीटें जीतने का किया दावा, बताया 5 मई को कौन बनेगा CM
Apr 24, 2026 | 12:06 PMवीडियो गैलरी

‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM














