Holi 2025 Holidays: होली की छुट्टी 13 या 14 मार्च कब है? कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? मिलेगा लंबा वीकेंड
नवभारत डेस्क: होली भारत के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। बच्चे हों या बड़े, रंगों के इस त्योहार को लेकर हर कोई उत्साहित रहता है। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च (शुक्रवार) को मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं के बीच भी बच्चे होली खेलने का समय निकाल ही लेते हैं। हालांकि, होली के त्योहार को लेकर कई छात्र असमंजस में हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि छुट्टी सिर्फ 14 मार्च को होगी या 15 मार्च को भी होगी।
होली का त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा उत्साह उत्तर भारत में देखने को मिलता है। यूपी, एमपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में लोग एक हफ्ते या दस दिन पहले से ही होली की तैयारियां शुरू कर देते हैं। इस खास मौके पर घरों में गुझिया बनाई जाती है, पापड़-चिप्स बनाए जाते हैं और कुछ खास पकवान भी बनाए जाते हैं। वहीं, बच्चे रंग, गुलाल, पिचकारी आदि तैयार करते हैं।
इस छुट्टी के दिन ज्यादातर राज्यों में सार्वजनिक अवकाश यानी सरकारी छुट्टी घोषित की जाती है। इस साल होली के खास मौके पर राजस्थान में स्कूल लगातार 4 दिन बंद रहेंगे (2025 में भारत में छुट्टियां)। कई अन्य राज्यों में बैंक और शैक्षणिक संस्थान भी 4 दिन बंद रहेंगे। बेहतर होगा कि आप अपने स्कूल या कॉलेज से बात करके छुट्टियों के बारे में जानकारी लें।
13 मार्च (गुरुवार) – होलिका दहन (अवकाश)
14 मार्च (शुक्रवार)- धुलेंडी यानी जिस दिन रंगों से होली खेली जाएगी (अवकाश)
15 मार्च (शनिवार)- साप्ताहिक अवकाश (कुछ सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में)
16 मार्च (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सालाना सरकारी कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में भी 13 से 16 मार्च तक छुट्टियां रहेंगी। दिल्ली में पांच दिन का कामकाज होने की वजह से यहां के सरकारी कर्मचारियों को भी लगातार चार दिन की छुट्टी रहेगी। ज्यादातर निजी संस्थान भी 4 दिन बंद रहेंगे। कई घरों में भाई दूज का त्योहार 15 मार्च यानी होली के अगले दिन मनाया जाता है।