Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने उठाया कदम, स्किल डेवलपमेंट पर दिया जाएगा जोर

सरकार ने देश के वर्कफोर्स में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने के लिए 14 से 18 साल की लड़कियों को गैर-पारंपरिक नौकरियों के लिए तैयार करने के लिए स्किल डेवलपमेंट योजना को शुरू करने की तैयारी कर ली है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Aug 28, 2024 | 04:22 PM

प्रधानमंत्री कौशल विकास यौजना ( सौजन्य : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार देश में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने पर लगातार जोर दे रही है। आपको बता दें कि सरकार जल्द ही 14 से 18 साल की लड़कियों को गैर-पारंपरिक नौकरियों के लिए स्किल डेवलपमेंट का परिक्षण देने की योजना शुरू करने जा रही है। इय योजना को शुरू करने के पीछे का मकसद वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में सचिव अनिल मलिक ने कहा कि योजना को शुरुआती चरण में 27 जिलों में अगले दो से तीन सप्ताह में शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना शुरुआती चरण में 27 जिलों में पेश की जा रही है और अंततः इसे देशभर के 218 जिलों में विस्तारित किया जाएगा।”

विशेष परियोजना की शुरूआत

गैर-पारंपरिक पेशे को आमतौर पर एक निश्चित भूमिका के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसमें पुरुष या महिला की भागीदारी 25 प्रतिशत से कम होती है। ‘किशोरियों व महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए विशेष परियोजना की शुरूआत’ के तहत 14 से 18 वर्ष की लड़कियों को उनकी शिक्षा जारी रखने के दौरान उनके स्कूलों तथा घरों के नजदीक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

मनोज बाजपेयी की फिल्म को राहत, ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, अब नहीं दर्ज होगी नई FIR

सोलापुर में गन्ना किसानों के 496 करोड़ अटके, शुगर इंडस्ट्री पर सवाल, सीजन के अंत में बढ़ी चिंता

‘धुरंधर 2’ में इस बार कम होगा खूनी खेल? सेंसर रिपोर्ट ने खोले बड़े राज, रनटाइम भी किया रिवील

‘वंदे मातरम के विरोध पर मरने की बद्दुआ’, अरशद मदनी के बयान पर भड़के जगतगुरु परमहंस की विवादित टिप्पणी

श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी

सचिव ने बताया कि योजना शुरुआती स्तर पर दो से तीन सप्ताह में शुरू की जाएगी, जिसके तहत डिजिटल कौशल, डिजिटल मार्केटिंग और व्यक्तित्व अभिविन्यास के साथ-साथ गैर-पारंपरिक नौकरियों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से अंततः श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

मलिक ने कहा, ‘‘ हमने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत वर्तमान में देशभर के 27 जिलों तथा बाद में 218 जिलों की 14-18 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण साझेदारों, जन शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी संस्थानों के जरिये गैर-परंपरागत भूमिकाओं के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।”

सचिव ने भी कही बड़ी बात

दोनों मंत्रालयों के अधिकारियों को इस योजना के संबंध में जागरूक करने के लिए आयोजित कार्यशाला से इतर पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने यह बात कही। सचिव ने कहा कि इस कार्यक्रम से अंततः श्रमबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इसे ‘‘ सरकार के उच्चतम स्तर पर बहुत जल्द” शुरू किया जाएगा।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

Government will soon launch a scheme to train girls for non traditional jobs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 04:22 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.