-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Gate 2024 Registration Last Date Today At Gate2024 Iisc Ac In Check Exam Date And Other Details
आज है गेट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख, यहां देखें एग्जाम डेट और पढ़े डिटेल्स
- Written By: वैष्णवी वंजारी
जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक GATE 2024 की परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

File photo
नई दिल्ली: गेट एग्जाम (GATE Exam 2024) का रजिस्ट्रेशन करने वाले युवाओं के लिए आज हम एक महत्वपूर्ण खबर लेकर आये है। जी हां दरअसल आज भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया करने की आखिरी तारीख है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक गेट एग्जाम के लिए आवेदन नहीं किया था, वे अब आईआईएससी बेंगलुरु की आधिकारिक वेबसाइट gate2024. iisc.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आइए जानते है इस बारे में पूरी डिटेल्स क्या है
आज होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद
गौरतलब हो कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बेंगलुरु ने गेट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के लिए लेट फीस के साथ 20 अक्टूबर का समय दिया था, जो आज खत्म हो होने वाला है। हालांकि बिना लेट फीस आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने के बाद उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया जाएगा। जी हां करेक्शन विंडो 7 नवंबर से 11 नवंबर 2023 तक खुलेगी।
ऐसे करें आवेदन
1: सबसे पहले GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024. iisc.ac.in पर जाएं।
सम्बंधित ख़बरें
2: रजिस्ट्रेशन लिंक का एक्सेस लेकर वेबसाइट पर मौजूद GATE के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
3: अपनी पर्सनल डिटेल जैसे नाम, ई-मेल, मोबाइल नंबर आदि भरें।
4: इसके बाद पर्सनल डिटेल्स के साथ-साथ एकेडमिक डिटेल्स भरें।
5: अब अपनी एक फोटो स्कैन कर अपलोड करें और गाइडलाइन्स के मुताबिक सिग्नेचर भी अपलोड कर दें।
6: इसके बाद GATE 2024 की रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन पेमेंट करें।
7: एक बार एप्लिकेशन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को दोबारा वेरिफाई कर लें।
8: इसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को सबमिट कर दें।
यहां देखें एग्जाम की डेट्स
जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक GATE 2024 की परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 3 जनवरी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी- मॉर्निंग सेशन की परीक्षा सुबह 9:30 से लेकर दोपहर 12:30 तक होगी, जबकि दूसरा सेशन दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक चलेगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को GATE 2024 की आधिकारिक वेबसाइट gate2024. iisc.ac.in पर विजिट करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में अब तक आपनेरजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो जल्द रजिस्ट्रेशन कर लें क्योकि आज आखिरी तारीख है।
Gate 2024 registration last date today at gate2024 iisc ac in check exam date and other details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














