CBSE Board 10वीं-12वीं परीक्षा आज से शुरू, इन गाइडलाइन्स को पढ़कर ही निकलें बाहर
CBSE Board Exam Guidelines: सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं, जिसको लेकर बोर्ड ने गाइडलाइन भी जारी की है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कॉन्सेप्ट इमेज (सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: आज 15 फरवरी से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू करने जा रहा है। पहले दिन, कक्षा 10वीं के छात्र सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक अंग्रेजी (कम्यूनिकेशन) और अंग्रेजी (भाषा और साहित्य) के पेपर देंगे। वहीं, कक्षा 12वीं के छात्र उसी समय पर आंत्रप्रेन्योरशिप का पेपर देंगे।
सीबीएसई ने परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा संगम पोर्टल पर जारी किए हैं, जिन्हें स्कूलों के माध्यम से डाउनलोड करके छात्रों में वितरित किया गया है। इस बार, लगभग 44 लाख छात्र 8,000 से अधिक स्कूलों से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।
सीबीएसई ने छात्रों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें ड्रेस कोड और परीक्षा हॉल में क्या लाया जा सकता है और क्या नहीं, इस बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बारे में भी चेतावनी दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
RTI मामलें में CIC का बड़ा फैसला, CBSE को देना होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर खर्च का ब्योरा
CBSE 12th Revaluation: दिल्ली हाई कोर्ट से छात्रों को झटका, दोबारा पोर्टल खोलने की मांग वाली याचिका खारिज
MP Board 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.57% छात्र हुए पास; लड़कियों ने फिर मारी बाजी
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट और कहां कर सकेंगे चेक
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश:
- प्रश्नपत्र और आंसर बुकलेट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- रेगुलर छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ स्कूल का पहचान पत्र लाना होगा, जबकि प्राइवेट छात्रों को एडमिट कार्ड और सरकारी पहचान पत्र लाना होगा।
- परीक्षा हॉल में पारदर्शी थैली, जियोमेट्री बॉक्स, ब्लू/रॉयल ब्लू पेन, स्केल, राइटिंग पैड, रबड़, एनालॉग घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल, मेट्रो कार्ड, बस पास और पैसा लाया जा सकता है।
- रेगुलर छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म पहननी होगी, जबकि प्राइवेट छात्र हल्के कपड़े पहन सकते हैं।
करियर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
परीक्षा हॉल में नहीं लाया जा सकता:
- किताबें, कागज के टुकड़े, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर आदि।
- मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, स्मार्ट वॉच, कैमरा आदि।
- वॉलेट, हैंडबैग, पाउच आदि।
- यदि छात्र डायबिटीज के मरीज नहीं हैं, तो उन्हें कोई भी खाद्य सामग्री परीक्षा हॉल में लाने की अनुमति नहीं है।
