CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई बोर्ड 2026 रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, कल आ सकता है 10वीं का रिजल्ट!
CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई 10वीं के नतीजे अप्रैल में घोषित हो सकते हैं, जबकि 12वीं के नतीजे मई में जारी किए जाएंगे। ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले सकेंगे।
- Written By: अमन मौर्या
सीबीएसई रिजल्ट 2026 (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
CBSE Result 2026 Class 10: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) हाईस्कूल (कक्षा 10) का बोर्ड रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी होने वाला है, जबकि सीबीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट बाद में जारी किए जाने की संभावना है। दसवीं के छात्र सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ देख सकेंगे। लिंक एक्टिव होने पर छात्र अपने दसवीं के रोल नंबर की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
कल आ सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं के नतीजे 14 अप्रैल 2026 को जारी किया जा सकता है। बोर्ड अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं के नतीजे अप्रैल में घोषित हो सकते हैं, जबकि 12वीं के नतीजे मई में जारी किए जाएंगे। अधिकारी के अनुसार, मंत्रालय और बोर्ड मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि परिणाम का जो टारगेट फिक्स किया गया है, उसी के मुताबिक परिणाम घोषित किया जाए।
मई में आएंगे CBSE 12वीं के रिजल्ट
सीबीएसई के एक सीनियर अधिकारी के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट अप्रैल में दूसरे सप्ताह में किसी भी दिन जारी कर दिया जा सकता है। उसके बाद दसवीं में दूसरे बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू की जाएगी। 10वीं में दूसरे बोर्ड की परीक्षाएं 15 मई के आसपास शुरू होने की संभावना है। हालांकि CBSE 10th Result 2026 के निश्चित तारीख को लेकर अधिकारी ने कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया। इसलिए सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट कल जारी होने की सूचना सिर्फ संभावना है। बोर्ड की ओर से इस पर आधिकारिक पुष्टी होना अभी बाकी है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए यहां दिए जा रहे ताजा अपडेट्स देखते रहें।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE 10वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित: नागपुर जिले के 50% से अधिक छात्रों ने सुधारी अपनी ग्रेड!
CBSE कॉपियों की ऑनलाइन जांच पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, कहा- सुधार का मौका समझे सरकार
CBSE Revaluation Result 2026 जारी, ऐसे चेक करें री-चेकिंग और री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट
RTI मामलें में CIC का बड़ा फैसला, CBSE को देना होगा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं पर खर्च का ब्योरा
ये भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: ममता के सबसे मजबूत दुर्ग में ‘बीजेपी’ का चक्रव्यूह, क्या भवानीपुर बचा पाएंगी दीदी?
आपको बता दें कि CBSE पिछले कुछ सालों से टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता। पिछले साल की बात करें, तो लड़कों की तुलना में लड़कियों ने सीबीएससी बोर्ड रिजल्ट में बाजी मारी थी, जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 92.63 फीसदी रहा था।
रिजल्ट देखने का ये है सबसे आसान तरीका
- सीबीएसई 10वीं के छात्र रिजल्ट जारी होने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://results.cbse.nic.in/ पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं।
- होमपेज पर, ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नया पेज खुलेगा, यहां पर छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
- यहां से आप ऑनलाइन मार्कशीट भी डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट ले सकेंगे।
