-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Career In Business Analytics Know Course Institute And Salary Details In Hindi
Career Opportunity: बिनजेस एनालिस्ट बनकर हर महीने कमाएं लाखों रुपए, यहां देखें कोर्स की पूरी डिटेल्स
- Written By: आकाश मसने
Career in Business Analytics: आजकल युवा इंडस्ट्री की बारीकियों को समझने और टेक्निकल स्किल विकसित करने के लिए बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आइए जानते है बिजनेस एनालिस्ट के कोर्स और कमाई के बारे में...

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: Meta AI)
Career in Business Analytics: आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में इंडस्ट्री और कंपनियों को ऐसे एक्सपर्ट्स की तलाश रहती हैं, जो उन्हें बिजनेस इनसाइट और स्ट्रैटेजिक सॉल्यूशन प्रदान कर सके। इसमें उनकी मदद बिजनेस एनालिस्ट करते हैं। जो फैक्ट्स और उपलब्ध डेटा का विश्लेषण कर कंपनी के लिए बिजनेस संबंधी नीतियां बनाने में मदद करते हैं। इन दिनों बिजनेस एनालिटिक्स ग्रेजुएट की डिमांड लगातार बढ़ रही है।
आजकल युवा इंडस्ट्री की बारीकियों को समझने और टेक्निकल स्किल विकसित करने के लिए बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, क्योंकि इस फील्ड के प्रोफेशनल्स की मांग भारत ही नहीं विदेशों में भी है। अगर आपकी रूचि इस फील्ड में है, तो बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स करने के बाद अपने करिअर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।
क्या होती हैं जिम्मेदारियां
बिजनेस एनालिस्ट डेटा विश्लेषण के माध्यम से बिजनेस प्रोसेस, प्रोडक्ट्स, सेवाओं और सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने के लिए कंपनियों को गाइड करते हैं। ये प्रोफेशनल्स बिजनेस मॉडल देने के अलावा सेक्टर का अनुमान लगाते हैं। इससे कंपनियों को अहम निर्णयों को लेने में मदद मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
IAF Recruitment 2026: एयरमैन ग्रुप ‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु भर्ती शुरू, 26 जुलाई तक करें आवेदन
WCL Recruitment: वेस्टर्न कोलफील्ड्स में 444 पदों पर भर्ती, CBT के जरिए होगा चयन, जल्द जारी होगी नोटिफिकेशन
CSIR CMERI Technician Recruitment 2026: 27 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, 10वीं-ITI पास करें आवेदन
NIOS Recruitment 2026: 34 ग्रुप A, B और C पदों पर भर्ती, बिना आवेदन शुल्क ऐसे करें आवेदन
बिजनेस एनालिस्ट लॉजिकल रीजनिंग और आंकड़ों की अच्छी समझ के आधार पर स्टेक होल्डर्स के लिए बिजनेस एनालिसिस, बजटिंग, फोरकास्टिंग, प्लानिंग, प्राइसिंग और मॉनिटरिंग जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं। मोटे तौर पर कंपनी के अंदर डिसिजन मेकिंग प्रोसेस में सुधार की जिम्मेदारी बिजनेस एनालिस्ट पर होती है।
बिजनेस एनालिस्ट की वर्क प्रोफाइल
बिजनेस एनालिस्ट का काम कंपनी की ग्रोथ के लिए रणनीति तैयार करना होता है। वे बिजनेस में आने वाली समस्याओं और उनके समाधान के बीच ब्रिज का काम करते हैं। आजकल बड़ी-बड़ी कंपनियां बिजनेस एनालिस्ट से कंसल्ट करने के बाद ही इस बात का फैसला करती हैं कि उन्हें किस सेक्टर में लॉन्च होना है और प्रोडक्ट्स या सेवाओं को किस कीमत पर पेश करना है।
इस काम के लिए डेटा एनालिटिक्स और मैनेजमेंट का प्रयोग होता है, ताकि कंपनी के हितों के अनुकूल फैसले लिए जा सकें। बिजनेस एनालिस्ट आंकड़ों, सॉफ्टवेयर और विभिन्न टूल्स के माध्यम से बिजनेस की परेशानियों को हल करते हैं।
क्या होती है आवश्यक स्किल्स
बिजनेस एनालिस्ट का काम सीधे तौर पर क्लाईट से जुड़ा है। इसलिए उनमें कम्युनिकेशन स्किल होना आवश्यक है। अपने काम के लिए उन्हें डेटा रुझानों का विश्लेषण करना और रिपोर्ट करना होता है। इसलिए सिस्टम, प्रोडक्ट और टूल्स की सामान्य समझ भी जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवार से अपेक्षा की जाती है कि उनमें समस्या को सरल बनाने की कला, हाई लेवल की सटीकता, ऑर्गनाइजेशन के हुनर, मॉडलिंग प्रोसेस, नेटवर्क, डेटाबेस और तकनीक की समझ हो।
बिजनेस एनालिस्ट बनने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
बिजनेस एनालिस्ट बनने के लिए सबसे पहले कंप्यूटर, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट या कंप्यूटर प्रोग्रामिंग जैसे क्षेत्रों में बैचलर डिग्री हासिल करें। इसके बाद आपको व्यापार, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर सिस्टम्स में मास्टर्स करना चाहिए। इससे उस फील्ड की गहरी समझ विकसित होती है।
इसके बाद इंडस्ट्री एक्सपीरियंस के साथ टेक्निकल सर्टीफिकेशन्स लेना चाहिए, क्योंकि कई कंपनियां एडिशनल सर्टीफिकेशन्स और अनुभव वाले कैंडिडेट को जॉब में तरजीह देते हैं। कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम के साथ बी. टेक या बीई कोर्स करने के लिए उम्मीदवार का फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
इसके बाद स्टूडेंट्स बिजनेस एनालिस्ट बनने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं या फिर एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स कर सकते हैं। एमबीए कोर्स के दौरान आप आईटी फील्ड में जॉब कर सकते हैं। इससे एक्सपीरियंस बढ़ता है और बिजनेस एनालिस्ट बनने की राह आसान हो जाती है।
ये है बिजनेस एनालिस्ट के लिए कोर्सेस
- सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन बिजनेस एनालिटिक्स
- बैचलर इन कम्प्यूटेशनल बिजनेस एनालिटिक्स
- बीबीए इन बिजनेस एनालिसिस
- एश्योरेंस एनालिटिक्स फॉर मैनेजमेंट
- पीजीपी इन बिजनेस एनालिटिक्स
- एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स
सर्टिफिकेशन कोर्स
- सीएफए (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट)
- एफआरएम (फाइनेंसियल रिस्क मैनेजर) सर्टिफिकेट
- IIBA एंट्री सर्टिफिकेट इन बिजनेस एनालिसिस (ECBA)
- प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन (एमबीए इन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट)
- IIBA सर्टिफिकेशन ऑफ कॉम्पिटेंसी इन बिजनेस एनालिसिस
- PMI-प्रोफेशनल्स इन बिजनेस एनालिसिस (PBA) सर्टिफिकेट
- आईआईबीए एजाइल एनालिसिस सर्टिफिकेशन (AAC)
- IREB-सर्टिफाइड प्रोफेशनल फॉर रिक्वायरमेंट्स इंजीनियरिंग (CPRE)
प्रमुख संस्थान
- इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM), बेंगलुरु (कर्नाटक), अहमदाबाद (गुजरात), कोलकाता (पश्चिम बंगाल), इंदौर (मध्य प्रदेश)
- वीजीएसओएम, खड़गपुर, पश्चिम बंगाल एक्सएलआर आई (XLRI), जमशेदपुर, झारखंड
- इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB), हैदराबाद
- एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, मुंबई
- एनआईटी त्रिची, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु
- सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पुणे
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, शिलांग, मेघालय
बिजनेस एनालिस्ट की कमाई
बिजनेस एनालिटिक्स का कोर्स करने वाले उम्मीदवारों को करियर की शुरुआत में 4 से 5 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिलता है। IIM जैसे टॉप संस्थान से कोर्स करने वाले छात्रों का औसत सालाना पैकेज 6 लाख से 10 लाख रुपये तक हो सकता है।
करियर से जुड़ी अन्य ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दो से तीन साल का एक्सपीरियंस होने के बाद मिड लेवल पर कमाई 10 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है। वहीं, 8 से 10 साल के एक्सपीरियंस के बाद बिजनेस एनालिस्ट करीब 6 लाख रुपये महीना कमा सकता है। सीनियर लेवल पर एक्सपीरियंस कैंडिडेट 1.5 लाख से 10 लाख रुपये महीना कमा सकते हैं।
Career in business analytics know course institute and salary details in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM














