बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर, 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Bihar Vacancy: बिहार में सरकारी नौकरी करने का शानदार अवसर है जहां कई भर्तियां निकाली जा रही हैं। तकनीकी सेवा आयोग द्वारा हॉस्टल मैनेजर के कुल 91 पदों पर योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है।
बिहार में हॉस्टल मैनेजर बनने का सुनहरा अवसर, 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
बिहार हॉस्टल मैनेजर भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BTSC Hostel Manager Recruitment 2025: बिहार में किसी भी वैकेंसी का इंतजार रहे हैं तो यह अच्छा मौका है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से हॉस्टल मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसके लिए आवेदन 10 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बीटीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

हॉस्टल मैनेजर के कुल 92 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 37 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए कुल 9 पद, एससी के लिए 3 पद, एसटी के लिए 1 पद और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 17 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 11 और पिछडे वर्ग की महिलाओं के लिए 3 पद आरक्षित किए गए हैं।

हॉस्टल मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आतिथ्य एवं होटल प्रशासन में बीएससी की डिग्री प्राप्त हो। या उम्मीदवारों के पास होटल मैनेजमेंट में स्नातक या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए।

कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

हॉस्टल मैनेजर पद पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2025 के अनुसार 21 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। वहीं एससी एवं एसटी उम्मीदवारों की आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और होटल मैनेजमेंट आदि विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले बिहार तकनीकी सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद पंजीकरण संख्या के जरिए लॉगिन करें। साथ ही मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com