बिहार पुलिस में हवलदार क्लर्क पदों के लिए शुरू हुए आवेदन, इस तरह करें अप्लाई
Bihar Home Guard Jobs 2026: बिहार पुलिस में हवलदार क्लर्क पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारतीय पुलिस की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Bihar Police Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। दरअसल बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी में हवलदार क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में आने का एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आयोग ने हवलदार क्लर्क के कुल 64 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक सूचना जारी की है।
आवेदन की तारीख
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 5 फरवरी 2026 तक तय की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
योग्यता और उम्र सीमा
बिहार में हवलदार क्लर्क की नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष है। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए आई सरकारी नौकरी, 22,000 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान
आवेदन शुल्क
इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा जिसका भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है।
बिहार पुलिस हवलदार क्लर्क भर्ती 2026 के लिए चयन तीन मुख्य चरणों में होगा:-
- इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगी।
- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
कैसे करें आवदेन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर होमगार्ड रिक्रूटमेंट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी सही से दर्ज करें।
- इसके बाद फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
