ओडिशा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के जारी हुए एडमिट कार्ड,7 दिसंबर को होगी परीक्षा
यहां पर अलग-अलग बटालियनों में कांस्टेबल/सिपाही भर्ती के लिए होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी परीक्षा का समय और स्थान को जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
पुलिस कांस्टेबल (सौ.सोशल मी़डिया)
Odisha Police Constable Exam:ओडिशा में आने वाले दिनों में 7 दिसंबर को पुलिस कांस्टेबल परीक्षा होने वाली है इससे पहले ही परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए है। यहां पर अलग-अलग बटालियनों में कांस्टेबल/सिपाही भर्ती के लिए होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी परीक्षा का समय और स्थान को जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते है।
चार चरणों के बाद मिलेगा सिलेक्शन
ओडिशा पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पहले एक लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाते हैं. इन 100 प्रश्नों के उत्तर सिलेक्ट करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाता है और हर सही उत्तर के लिए 1 अंक प्राप्त होता है वहीं हर गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाते हैं. परीक्षा में मुख्य रूप से उड़िया भाषा, इंग्लिश लैंग्वेज, आरिथमेटिक, सिचुएशन अवेयरनेस, जनरल नॉलेज, लॉजिकल रिजनिंग और कंप्यूटर जैसे विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं जो सभी 10वीं कक्षा के लेवल के होते हैं।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
सम्बंधित ख़बरें
इस्तीफे के बाद पहली बार ओडिशा पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ ने किया शानदार स्वागत- VIDEO
सूर्य देव से जुड़ी 10 रोचक बातें, जिन्हें जानकर हिंदू धर्म की कई मान्यताएं हो जाएंगी साफ
‘एक ही रास्ता खुला, फिर मची चीख-पुकार’… पुरी हादसे पर चश्मदीदों का बड़ा खुलासा-VIDEO
OSSSC Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 5989 पदों पर फॉर्म भरने का आखिरी मौका, आज ही करें आवेदन
कैसे करें एडमिट कार्ड चेक
यहां पर एडमिट कार्ड पाने के लिए आप नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
सबसे पहले ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in पर जाएं.
फिर भर्ती पेज पर जाएं.
उसके बाद ओडिशा पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
जल्द शुरु होगा मॉक टेस्ट
इस भर्ती की परीक्षा तैयारियों के लिए ओडिशा पुलिस विभाग की ओर से मॉक टेस्ट लिंक कल डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिया जायेगा। अभ्यर्थी कल से इस लिंक का उपयोग करके मॉक टेस्ट दे सकेंगे और अपनी परीक्षा तैयारियों को और भी पुख्ता कर सकेंगे।
