Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

योगी आदित्यनाथ ने दिया राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट

दिवाली आने से पहले ही देश के दो अहम राज्यों की सरकार ने अपने राज्यों के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। ये दोनों राज्य है उत्तर प्रदेश और अरूणाचल प्रदेश, जिन्होंने डीए में करीब 3 प्रतिशत की बढ़त का फैसला लिया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 25, 2024 | 03:22 PM

महंगाई भत्ता (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : हाल ही में केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया था। सेंट्रल गवर्नमेंट के इस फैसले के बाद अब 2 राज्यों की सरकार ने भी डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले को कर्मचारी दिवाली गिफ्ट के तौर पर देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 17 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्य अरूणाचल प्रदेश ने भी महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ाने की जानकारी दी है।

इन दोनों राज्यों ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए करीब 3 प्रतिशत डीए में बढ़ोत्तरी की है। केंद्र सरकार के दिवाली के मौके पर महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के फैसले के बाद ही राज्य सरकारों ने भी ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि ये बढ़त 1 नवंबर से प्रभावी रुप से लागू होने वाली है। अब यूपी सरकार के कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में इजाफे के बाद 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाने वाला है। 30 अक्टूबर तक ये कर्मचारियों की सैलरी में जुड़ सकता है।

दिवाली पर कितने एक्स्ट्रा पैसे मिलेगें ?

दिवाली से पहले ही इन सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट में जुलाई महीने से बकाया डीए भी भेजा जाने वाला है, जिसकी कुल राशि 6,908 रुपये होगी। इसके साथ ही इसमें अक्टूबर महीने की भी सैलरी क्रेडिट हो सकती है। हालांकि इसके लिए आपको 25 फीसदी बोनस अमाउंट 1,727 रुपये आपके खाते में भेजे जाएंगे, बाकी की बची हुई 75 फीसदी राशि जनरल प्रोविडेंड फंड अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस फैसले से यूपी सरकार के खजाने पर करीब 1,022 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें :- दिवाली से पहले एलन मस्क पर बरसी मां लक्ष्मी की कृपा, नेटवर्थ में आया जबरदस्त उछाल

अरूणाचल प्रदेश भी दे रहा डीए

उत्तर प्रदेश के अलावा अरूणाचल प्रदेश सरकार ने भी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़े हुए महंगाई भत्ते का ऐलान किया है। ये डीए 1 नवंबर से प्रभावी रुप से लागू किया जाने वाला है। इस बढ़त के बाद सरकारी कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की जगह 53 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इस घोषणा के बाद राज्य के कुल 68,818 सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। 23 अक्टूबर को उपमुख्यमंत्री चौना मीन ने इस बढ़त को केंद्र सरकार केी नीति के अनुरूप बताकर इसे लागू करने का फैसला किया है।

Yogi adityanath declared da hike for government employees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 25, 2024 | 03:22 PM

Topics:  

  • Arunachal Pradesh
  • Uttar Pradesh

सम्बंधित ख़बरें

1

यूपी में ब्राह्मण-कुर्मी नाराजगी की पहेली: क्या पंकज चौधरी का दांव बीजेपी की नैया पार लगा पाएगा?

2

तुम चाहते थे न कि मैं मर जाऊं…कहकर छात्रा ने जहर खाकर दे दी जान, यूपी की घटना से हर कोई हैरान

3

आकाश ने मुझे इतना मजबूर कर दिया कि…युवती ने Video बनाकर कर लिया सुसाइड

4

गाजीपुर के स्कूल में हिंदू छात्रा से पढ़वाई गई ‘दुआ’, वीडियो वायरल, प्रशासन ने बैठाई जांच

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.