भारत के मैरीटाइम विजन को वैश्विक मंच, रोम में WTC मुंबई ने UNIDO के साथ मजबूत किए कूटनीतिक रिश्ते

Euro-Mediterranean Water Forum: रोम में आयोजित यूरो-मेडिटेरेनियन वाटर फोरम में WTC मुंबई ने भारत के मैरीटाइम विजन 2047 को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। साथ ही UNIDO के साथ कूटनीतिक रिश्ते मजबूत किए।
priya pansare
प्रिया पानसरे(सोर्स- नवभारत ब्यूरो)
Published on: 
Updated on: 

Euro-Mediterranean Water Forum 2026: यूरो-मेडिटेरेनियन वाटर फोरम 2026 और यूएनइडीओ-डब्ल्यूटीसीए ब्लू इकोनॉमी ग्लोबल कॉल 2026 के दौरान एमवीआईआरडीसी वर्ल्ड ट्रेड सेंटर (WTC) मुंबई ने वैश्विक साझेदारियों को नई दिशा दी है। रोम में आयोजित इन अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में WTC मुंबई की ओर से वरिष्ठ निदेशक (व्यापार, निवेश और अंतरराष्ट्रीय संबंध) प्रिया पानसरे ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

फोरम के दौरान जल सुरक्षा, सतत जल प्रबंधन और स्वच्छ तकनीकों पर गहन मंथन किया गया। 'एडवांस्ड ब्लू इनोवेशन: फ्रॉम यूएनइडीओ प्रोजेक्ट्स टू ग्लोबल सॉल्यूशंस' विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में प्रिया पानसरे ने भारत के 'मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047' के तहत उभर रहे बड़े अवसरों को रेखांकित किया।

तेजी से बदल रहा मैरीटाइम इकोसिस्टम

प्रिया पानसरे ने कहा कि बंदरगाहों, शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और हरित प्रौद्योगिकियों में हो रहे भारी निवेश से भारत का मैरीटाइम इकोसिस्टम तेजी से बदल रहा है। यह बढ़ता बुनियादी ढांचा वैश्विक ब्लू इकोनॉमी के इनोवेटर्स को अपनी तकनीकों का परीक्षण करने और उन्हें बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है।

इस यात्रा का एक मुख्य आकर्षण यूएनइडीओ-डब्ल्यूटीसीए ब्लू इकोनॉमी ग्लोबल कॉल 2026 अवार्ड समारोह रहा, जिसमें सतत और समावेशी ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने वाले छह इनोवेटिव समाधानों को सम्मानित किया गया।

WTC मुंबई और UNIDO के बीच समझौता

इस दौरान एक अहम रणनीतिक कदम उठाते हुए WTC मुंबई और यूएनइडीओ आईटीपीओ बहरीन के बीच ‘लेटर ऑफ एक्सचेंज’ का आदान-प्रदान हुआ। इस समझौते पर प्रिया पानसरे और यूएनइडीओ आईटीपीओ बहरीन के प्रमुख डॉ. हाशिम एस. हुसैन ने हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य संस्थागत संबंधों को व्यवसायों और उद्यमियों के लिए ठोस आर्थिक अवसरों में बदलना है।

इस सहयोग से भारतीय उद्यमों, विशेष रूप से एमएसएमई (MSMEs) को वैश्विक तकनीक, निवेश नेटवर्क और बाजार तक पहुंच प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही, यह प्लेटफॉर्म उद्यमिता विकास, बिजनेस मैचमेकिंग, निवेश प्रोत्साहन और सीमा पार व्यापार के नए रास्ते खोलेगा।

priya pansare
भारत के एनर्जी मार्केट में बड़ा फेरबदल, ओमान बना देश का सबसे बड़ा LNG सप्लायर; पीछे छूटा अमेरिका

भारतीय उद्योगों के लिए होगा मददगार

WTC मुंबई का यह कदम न केवल भारतीय उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में मददगार साबित होगा, बल्कि देश में जल प्रबंधन और सतत तकनीकों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को भी मजबूत करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com