-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Why Is It Necessary To File Income Tax Return Know These 10 Benefits
Income Tax Return फाइल करना क्यों जरूरी? जान लें ये 10 फायदें; बदल जाएगी आपकी सोच
- Written By: मनोज आर्या
Income Tax Return: सरकार के द्वारा हर साल बजट में इनकम टैक्स की स्लैब का भी ऐलान होता है। इसलिए जो लोग आयकर विभाग के अंतर्गत टैक्स देने योग्य कैटेगरी में आते हैं, उन्हें रिटर्न दाखिल करना जरूरी होता है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: भारत में इनकम टैक्स रिटर्न को लेकर कई अलग-अलग धारणाएं हैं। लोगों के मन में यह सवाल होता है कि आईटी रिटर्न फाइल करना क्यों जरूरी होता है। फाइनेंशियल एडवाइजर अक्सर उन लोगों को भी इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की सुझाव देते हैं जो टैक्स सिस्टम के अंदर नहीं आते हैं। क्या आपके मन में भी कुछ ऐसा ही सवाल है? तो आज हम आपको इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के ऐसे 10 फायदें के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानने के बाद यदि आप भी टैक्स सिस्टम के अंदर नहीं आते हैं फिर भी आईटीआर फाइल करना नहीं भुलेंगे।
1. कानूनी कार्रवाई से छूट
सरकार के द्वारा हर साल बजट में इनकम टैक्स की स्लैब का भी ऐलान होता है। इसलिए जो लोग आयकर विभाग के अंतर्गत टैक्स देने योग्य कैटेगरी में आते हैं, उन्हें रिटर्न दाखिल करना जरूरी होता है। यदि ऐसे लोग इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ आयकर विभाग द्वारा एक्शन ली जा सकती है और उन्हें परेशानी की सामना करना पड़ सकता है।
2. टैक्स रिफंड का फायदा
कई बार वित्त वर्ष के दौरान ज्यादा टैक्स की कटौती कर ली जाती है। उदाहरण के लिए किसी कंपनी द्वारा कर्मचारियों की सैलरी क्रेडिट करते समय टीडीएस काट लेना। यदि आपने अपनी इनकम के अनुसार टैक्स दायित्व से ज्यादा टैक्स का भुगतान कर दिया है तो इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के बाद जो भी अधिकर चार्ज होता हौ उसके रिफंड के रूप में प्राप्त किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
Petrol-Diesel Price Cut: आम जनता को मिली बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता; जानें आज का ताजा भाव
3. फाइनेंशियल रिकॉर्ड रखने में मदद
बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न आपके वित्तीय रिकॉर्ड को रखने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही भविष्य में कभी आईटीआर जांच होती है तो उसमें भी यह आपका बचाव कर सकता है।
4. वीजा प्रोसेसिंग में आसानी
यदि आप वीजा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उसके लिए इनकम टैक्स रिटर्न काम आ सकता है। कई देशों के दूतावास में भी पिछले दो से तीन साल के आईटीआर की रसीदों की मांग की जाती है। इसके आधार पर वित्तीय स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जाती है।
5. बैंक लोन के लिए जरूरी
यदि आप भविष्य में किसी भी प्रकार के लोन लेना चाहते हैं तो भी आपके लिए आईटीआर मांगा जा सकता है। इसके जरिये वित्तीय संस्थानों के द्वारा यह देखा जाता है कि आवेदक की वित्तीय स्थिति कैसी है। वह टैक्स पे करता है या नहीं। लोन लेने के लिए भी कम से कम दो तीन साल के आईटीआर की मांग की जा सकती है।
6. मजबूत क्रेडिट स्कोर के लिए जरूरी
आप समय पर आईटीआर फाइल करके अपने क्रेडिट स्कोर को भी मजबूत कर सकते हैं। इससे यह प्रदर्शित होता है कि आप एक जिम्मेदार टैक्सपेयर हैं।
7. निवेश के साथ ही बीमा के लिए भी हो सकता है जरूरी
कई बार बड़ी बीमा पॉलिसी लेते समय भी इनकम टैक्स रिटर्न की जानकारियां मांगी जा सकती है। इसके अलावा म्यूचुअल फंड, शेयर बाजार आदि में निवेश करने के लिए भी आईटीआर की आवश्यकता पड़ सकती है।
8. घाटे को आगे बढ़ाना
यदि आपको अपने बिजनेस में पूंजीगत लाभ होता है तो भी आईटीआर दाखिल किया जा सकता है। इससे नुकसान को आगे लिए समायोजित किया जा सकता है।
9. सरकारी लाभों के लिए है जरूरी
कई बार सरकारी योजना और सब्सिडी का लाभ लेने के लिए भी इनकम टैक्स रिटर्न की आवश्यकता हो सकती है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
10. बिजनेस लोन में जरूरी
कई बार बड़ी बिजनेस डील, बिजनेस लोन, टेंडर हासिल के लिए भी आईटीआर की जरूरत पड़ सकती है।
Why is it necessary to file income tax return know these 10 benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














