बर्मिंघम से MBA, Air India और LIC में अहम भूमिका, जानें कौन हैं सेबी के नए प्रमुख तुहिन कांत पांडे
1987 बैच के आईएएस अधिकारी तुहिन पांडे वर्तमान वित्त सचिव (Finance Secretary) हैं। पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए किया है।
- Written By: मनोज आर्या
तुहिन कांत पांडे, (सेबी प्रमुख)
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को तुहिन कांत पांडे को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का प्रमुख नियुक्त किया। वह माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल आज शुक्रवार, 28 फरवरी, 2025 को समाप्त हो रहा है। माधबी पुरी बुच पहली महिला सेबी प्रमुख थीं। सरकारी आदेश में कहा गया है कि तुहिन पांडे को 3 साल के लिए सेबी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तुहिन कांत पांडे को एयर इंडिया के निजीकरण और एलआईसी के देश के सबसे बड़े आईपीओ में निभाई गई उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।
तुहिन कांत पांडे कौन हैं?
1987 बैच के आईएएस अधिकारी तुहिन पांडे वर्तमान वित्त सचिव (Finance Secretary) हैं। पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर और ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए किया है। इससे पहले, उन्होंने तीन विभागों में सचिव का प्रभार संभाला है- निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग, वित्त मंत्रालय के तहत सार्वजनिक उद्यम विभाग, और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग।
इन पदों पर दे चुके हैं सेवा
- संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के क्षेत्रीय कार्यालय में कर चुके हैं काम
- योजना आयोग (अब नीति आयोग) में संयुक्त सचिव
- कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव
- वाणिज्य मंत्रालय में उप सचिव
- ओडिशा सरकार में स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख
आज खत्म हो रहा है माधबी पुरी बुच का कार्यकाल
बता दें कि माधवी पुरी बुच ने मार्च 2022 में सेबी की प्रमुख के रूप में पदभार संभाला था। वह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं। उनका कार्यकाल आज 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उनके कार्यकाल में अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह से जुड़े कुछ विवाद सामने आने के बाद उनपर कई गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने उनके इस्तीफे की मांग की और सेबी के कामों में पक्षपात के संभावित आरोप लगाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
Share Market: सावन से पहले शेयर मार्केट में लौटी हरियाली, 600 अंक उछला सेंसेक्स; मालामाल हुए निवेशक
Share Market: लौटेगी तेजी या फिर गिरावट की मार, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
हालांकि, बुच ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया था और अपने पद पर सेवा जारी रखी थी। अब तुहिन पांडे के नई जिम्मेदारी संभालने के बाद सेबी के सामने कई अहम चुनौतियां होंगी, जिनमें मार्केट में लगातार हो रहा उतार-चढ़ाव बड़ा मुद्दा हो सकता है। फिलहाल घरेलू शेयर मार्केट की स्थिती भी चिंताजनक बनी हुई है।
