

8th Pay Commission Report Status: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में सुधार के लिए सरकार ने आठवें वेतन आयोग की गठन कर चुकी है। जिसके बाद से आयोग लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठक कर कर्मचारी संगठनों की मांगों और सुझावों पर चर्चा कर रहा है। कर्मचारी संगठनों के मांगों और सुझाव के आधार पर ही आयोग अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। इसके लिए सरकार ने कुल 18 महीने का समय दिया है।
इस समय के बीच नए वेतन आयोग को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, भत्ते, पेंशन और सेवा शर्तों पर अपनी सिफारिशें पेशन करना होगा। आयोग अभी एक-एक मांगों पर सोच-विचार कर रही है।
आपको बता दें कि 3 नवंबर 2026 को आठवें वेतन आयोग की औपचारिक गठन हुआ है। केंद्र सरकार ने नए वेतन आयोग को अपनी कामकाज पूरा करने कि लिए कुल 18 महीने का समय दिया था, जो कि मई 2027 तक चलेगा। केंद्र सरकार ने आयोग को अपनी रिपोर्ट पेश करने की कई अलग या पहले की समय सीमा तय नहीं की है।
मानसून सत्र के दौरान संसद में वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीनों के अंदर ही अपनी रिपोर्ट देगा। सरकार की ओर से यह भी जानकारी दी गई कि वेतन आयोग ने अभी तक अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है। इसके अलावा यह भी कहा गया कि आयोग केंद्र सरकार को अपनी कामकाज के बारे में नियमित रूप से जानकारी साझा करने के लिए बाध्य नहीं है। आयोग अपना काम करने के लिए पूरी तरह से स्वतंत्र है।
लोकसभा में एक अन्य सवाल के जवाब में सरकार की ओर से कहा गया कि आठवें वेतन आयोग को गठित करने के बाद से 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें देगा और यह भी स्पष्ट किया कि आयोग अभी तक अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है।
आयोग उन मामलों पर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकता है जिनमें सिफारिशें पहले ही अंतिम रूप दे दी गई हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं हुआ कि उसकी अंतिम रिपोर्ट तय समय से पहले आ जाएगी। सरकार ने आयोग की सिफारिशों को लागू करने की आखिरी तारीख भी नहीं तय की है। फिलहाल आयोग की सिफारिशें पेश करने के लिए मई 2027 ही एकमात्र अधिकारिक डेडलाइन तय है।
आठवें वेतन आयोग को जनवरी 2025 में नोटिफाई किया गया था और शुरू में इसके 1 जनवरी, 2026 से लागू होने की उम्मीद थी, लेकिन इसके तुरंत लागू होने की उम्मीद कम है। पिछले पे कमीशन को सरकार की मंजूरी और रोलआउट से पहले अपनी रिपोर्ट जमा करने में आम तौर पर दो से तीन साल लगते थे। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को अपनी पे स्लिप में रिवाइज्ड सैलरी दिखने से पहले ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है। अगर इसे पिछली तारीख से लागू किया जाता है, तो योग्य कर्मचारियों को बीच के समय का एरियर मिल सकता है।