-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Want To Buy Gold And Silver During Deepawali Know New Rate Here
दीपावली में करना चाहते हैं सोने-चांदी की खरीदारी, तो यहां जानिए नया रेट
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार यानी 21 अक्टूबर को सोने की कीमत 750 रुपये की बढ़त के साथ 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

सोने-चांदी के भाव में जोरदार उछाल
नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार यानी 21 अक्टूबर को सोने की कीमत 750 रुपये की बढ़त के साथ 80,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत में 5,000 रुपये की जबर्दस्त उछाल आई, जिससे यह 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। यह लगातार चौथे दिन चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी है, जो शुक्रवार को 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
उद्योगिक मांग और त्योहारों की खरीदारी का असर
जिंस बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, चांदी में तेजी का मुख्य कारण औद्योगिक मांग और सोने की कीमतों में आई बढ़त है। निवेशक गिरावट को खरीदारी के अवसर के रूप में देख रहे हैं, जिससे चांदी को आने वाले सत्रों में अच्छा समर्थन मिल सकता है। सर्राफा कारोबारियों ने बताया कि त्योहारी और शादी-विवाह के मौसम में बढ़ी मांग ने स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की खरीदारी को प्रोत्साहित किया है।
विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख
विदेशी बाजारों में सकारात्मक रुख और शेयर बाजारों में गिरावट ने भी सोने की मांग को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में बढ़ा दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर, दिसंबर डिलिवरी वाले सोने का अनुबंध 493 रुपये बढ़कर 78,242 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह, चांदी के अनुबंध का भाव 2,822 रुपये या 2.96 प्रतिशत उछलकर 98,224 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्चस्तर पर पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
फ्यूजन क्लासरूम एडुटेक का IPO 31 जुलाई को खुलेगा, ₹151-₹159 प्राइस बैंड तय, जानें इश्यू से जुड़ी पूरी डिटेल
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बनेगा टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर, युवा उद्यमियों के लिए 5 करोड़ की परियोजना मंजूर
विकसित भारत 2047: MSME क्षेत्र बनेगा आर्थिक क्रांति का इंजन, जानें दिग्गजों ने क्यों मांगी सिंगल विंडो प्रणाली
Income Tax Day: कैश में घर पर कितना पैसा रख सकते हैं आप? जानिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नियम
भविष्य की संभावनाएं
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने बताया कि चांदी की कीमतें 34 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने से नई खरीदारी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि यह उछाल इलेक्ट्रिक वाहन और फोटोवोल्टिक अनुप्रयोगों की बढ़ती मांग के कारण है, जिससे मध्यम से लंबी अवधि में वैश्विक मांग बनी रहने की उम्मीद है। ग्लोबली, कॉमेक्स सोने का वायदा 0.52 प्रतिशत बढ़कर 2,744.30 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि एशियाई बाजार में चांदी वायदा 2.91 प्रतिशत बढ़कर 34.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
यह भी पढ़ें – आज कारोबार की हुई धीमी शुरुआत, इतने अंकों के साथ फिसलकर गिरे सेंसेक्स-निफ्टी
Want to buy gold and silver during deepawali know new rate here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMखंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान
Jul 24, 2026 | 10:54 PMमहाराष्ट्रा सरकार का बड़ा फैसला, किसानों का 48 हजार करोड़ का बिजली बिल माफ, 56 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Jul 24, 2026 | 10:50 PM‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद टूट गई थीं अपूर्वा मखीजा, बोलीं- सूफी नहीं होते तो शायद खुद को खत्म कर लेती
Jul 24, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














