-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Vodafone Idea Partners With Ast Spacemobile For Satellite Communications
कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया को मिला AST स्पेसमोबाइल का सहारा, सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए हुई पार्टनरशिप
- Written By: अपूर्वा नायक
टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी वोडाफोन आइडिया जो इन दिनों कर्ज के बोझ तले डूब गई है। इस कंपनी ने हाल ही में एलन मस्क की सबसे बड़ी कॉम्पीटिटर कंपनी एएसटी स्पेसमोबाइल के साथ पार्टनरशिप की है।

वोडाफोन आइडिया (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : वोडाफोन आइडिया जिसका नाम पहले टेलीकॉम सेक्टर की टॉप कंपनियों में शामिल हुआ करता था। अब यही कंपनी के कर्ज में डूब जाने की खबर से सभी हैरान हैं। वोडाफोन आइडिया ने स्मार्टफोन पर डायरेक्ट सैटेलाइट सर्विस देने के लिए बुधवार को एएसटी स्पेसमोबाइल के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है।
आपको बता दें कि एएसटी स्पेसमोबाइल एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स की कॉम्पीटिटर है। स्पेसएक्स की यूनिट स्टारलिंक को हाल ही में भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस देने का लाइसेंस मिला है। वोडाफोन आइडिया ने बयान में कहा कि एएसटी स्पेसमोबाइल पहला और एकमात्र स्पेस बेस्ड सेल्यूलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क विकसित कर रही है। इस नेटवर्क के माध्यम से सीधे स्मार्टफोन से संपर्क साधा जा सकता है और इसे कमर्शियल एवं सरकारी दोनों इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है।
कंपनी ने कहा है कि वोडाफोन आइडिया और एएसटी स्पेसमोबाइल इंक ने भारत के संपर्क से वंचित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए एक स्ट्रेटेजिकल पार्टनर की है। टेलीकॉम कंपनी ने कहा है कि एसएटी स्पेसमोबाइल ने एक मोबाइल फोन के माध्यम से अंतरिक्ष से पहली बार वॉयस एवं वीडियो कॉल करके इतिहास रच दिया। यह एक मील का पत्थर है जो इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी की असली दुनिया में व्यवहार्यता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
वोडाफोन आइडिया की प्रमोटर फर्म वोडाफोन पीएलसी पहले ही एएसटी स्पेसमोबाइल के साथ एक समझौते पर साइन कर चुकी है। पिछले साल एएसटी स्पेसमोबाइल ने एटीएंडटी, वेरिजोन, गूगल और वोडाफोन से अतिरिक्त रणनीतिक इंवेस्टमेंट हासिल किया था। उसने सीधे और प्रमुख ठेकेदारों के जरिये अमेरिकी सरकार से भी नए कॉन्ट्रेक्ट हासिल किए हैं। कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर 45 से ज्यादा मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के साथ डील की हैं।
एएसटी स्पेसमोबाइल के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी क्रिस आइवरी ने कहा है कि भारत अपने विशाल एवं गतिशील टेलीकॉम मार्कट के साथ यह दर्शाने के लिए एक आदर्श जगह है कि हमारा अंतरिक्ष-आधारित सेल्युलर ब्रॉडबैंड कितनी आसानी से स्थलीय नेटवर्क का पूरक बन सकता है। हम सिर्फ कवरेज नहीं बढ़ा रहे हैं बल्कि कनेक्टिविटी की बाधाएं तोड़ रहे हैं, जिससे स्मार्टफोन सीधे अंतरिक्ष से 4जी एवं 5जी सेवाएं ले सकते हैं।
अनिल अंबानी की एविएशन सेक्टर में नई पारी, रिलायंस इंफ्रा ने की दसां एविएशन के साथ पार्टनरशिप
मस्क के स्वामित्व वाली स्पेसएक्स भी स्मार्टफोन पर सीधे उपग्रह सेवा देने के लिए इसी तरह की प्रौद्योगिकी पर काम कर रही है। स्पेसएक्स की स्टारलिंक ने पहले ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Vodafone idea partners with ast spacemobile for satellite communications
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














