तेल सिर्फ बहाना…सोने पर निशाना! मादुरो की गिरफ्तारी है असली ट्रंप-कार्ड, पूरी कहानी उड़ा देगी होश
US-Venezuela: ट्रंप ने ये भी साफ किया है कि हम तेल के कारोबार में हैं, हमारी बड़ी तेल कंपनियां वेनेजुएला जाएंगी और अरबों डॉलर खर्च करेंगी और मुनाफा कमाना शुरू कर देंगी।
- Written By: मनोज आर्या
वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला, (कॉन्सेप्ट फोटो)
अमेरिका के वेनेजुएला में चलाए गए सैन्य अभियान और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो, उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी की खबर ने एक बार फिर से दुनिया में टेंशन बढ़ाने का काम किया है। सबसे बड़ी बात ये कि मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका ने वेनेजुएला के ऑयल सेक्टर में प्रत्यक्ष हस्तक्षेप के बयान देकर ग्लोबल एनर्जी मार्केट में हलचल मचा दी है। लेकिन क्या ये सिर्फ तेल का ही खेल है, या वेनेजुएला में और भी ऐसे तमाम खजाने हैं, जिन पर ट्रंप की नजर है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
वेनेजुएला में दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार बताया जाता है और इस परअमेरिका बड़ा दांव लगाया है। बीते सप्ताह देश में सैन्य अभियान के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया गया। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी तेल कंपनियां वेनेजुएला में एंट्री लेंगी, देश के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया जाएगा और बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू होगा। यानी वेनेजुएला के तेल पर अमेरिका का कंट्रोल होगा।
दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार
ट्रंप ने ये भी साफ किया है कि हम तेल के कारोबार में हैं, हमारी बड़ी तेल कंपनियां वहां जाएंगी और अरबों डॉलर खर्च करेंगी और मुनाफा कमाना शुरू कर देंगी। उन्होंने ये भी कहा कि जमीन से निकलने वाला पैसा बहुत अधिक है, हम जो भी खर्च करेंगे उसकी भरपाई हमें मिलेगी। ट्रंप की नजर वेनेजुएला के तेल भंडार पर है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मादुरो की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने ऐलान करते हुए कहा है कि वाशिंगटन वेनेजुएला के तेल उद्योग में बहुत मजबूती से शामिल होगा, जो देश की ऊर्जा संपत्तियों के प्रति US Policy में एक निर्णायक बदलाव का संकेत है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
Share Market Outlook: तेज गिरावट या जारी रहेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में रेट
वेनेजुएला में दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार (World Biggest Crude Oil Reserve) है, जिसका अनुमान लगभग 303 अरब बैरल है. मौजूदा कीमतों (लगभग 57 डॉलर प्रति बैरल) पर भी इस तेल भंडार का मूल्य लगभग 17.3 ट्रिलियन डॉलर है।
वेनेजुएला के पास सोने का खजाना
गौरतलब है कि हालिया घटनाक्रमों के बीच वेनेजुएला में भ्रष्टाचार के आरोपों और ड्रग्स की तस्करी के अलावा भी बहुत कुछ है, जिसमें तेल ही नहीं बल्कि अन्य खनिज के बड़े भंडार शामिल हैं। यहां पर्याप्त मात्रा में सोने का भंडार भी है। देश के दक्षिणी क्षेत्रों में जंगल से ढके मैदान और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी क्षेत्र हैं, जो जलोढ़ Gold Mining के लिए आदर्श माने जात हैं।
यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी की रिलायंस के शेयरों में भूचाल, अचानक 5% टूटा कंपनी का शेयर; आखिर क्या है असली वजह
प्राकृतिक सोने का दुर्लभ रूप
गुयाना शील्ड (Guiana Shield) की बात करें, तो इसमें आर्कियन इमाटाका कॉम्प्लेक्स नीस और प्रोटेरोजोइक ग्रीनस्टोन बेल्ट मौजूद हैं, जिनमें कम सल्फाइड वाले गोल्ड क्वार्ट्ज वेंस होती हैं। Gold Quartz Veins प्राकृतिक रूप से सोने और क्वार्ट्ज खनिज के मिश्रण से बनी चट्टानें होती हैं। इनमें क्वार्ट्ज की परतों के बीच सोने की पतली या मोटी शिराएं मिलती हैं। इन्हें प्राकृतिक सोने का एक दुर्लभ रूप माना जाता है, 70% से 95% तक शुद्ध हो सकता है।
