Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जल्द ही देश में लागू हो सकता है यूनिवर्सल टोल, परिवहन मंत्री गडकरी ने दी जानकारी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने नेशनल हाईवे पर एक बेरियर फ्री ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम यानी जीएनएसएस आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Feb 03, 2025 | 06:53 PM

यूनिवर्सल टोल (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को टोल टैक्स से जुड़ी अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि सड़क परिवहन मंत्रालय नेशनल हाईवे पर यात्रियों को टेंशन फ्री सफर प्रदान करने के लिए यूनिवर्सल टोल पॉलिसी पर काम कर रहा है। साथ ही गडकरी ने ये भी कहा है कि अब भारत का हाईवे इंफ्रास्क्रचर अमेरिका के बराबर है।

नितिन गडकरी ने अपने बयान में कहा है कि हम एक यूनिवर्सल टोल पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। इससे यात्रियों को होने वाली परेशानियों का हल होगा। गडकरी ज्यादा टोल टैक्स और खराब सड़क की शिकायतों के कारण नेशनल हाईवे पर चलने वालों के बीच बढ़ते असंतोष पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि मंत्रालय ने नेशनल हाईवे पर एक बेरियर फ्री ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम यानी जीएनएसएस आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है। गडकरी ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सोशल मीडिया पर यात्रियों की शिकायतों को बहुत गंभीरता से ले रहा है और इसमें शामिल ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है।

प्राइवेट कारों की हिस्सेदारी

इस समय नेशनल हाईवे पर कुल यातायात में प्राइवेट कारों की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत हैं, जबकि इन वाहनों का टोल रेवेन्यू कलेक्शन में हिस्सा मुश्किल से 20-26 प्रतिशत है। पिछले 10 साल में ज्यादा से ज्यादा सेगमेंट पर टोल कलेक्शन शुरू होने से टोल टैक्स बढ़ा है, जिससे अक्सर यात्रियों में असंतोष बढ़ता है।

हाईवे का निर्माण

भारत में कुल टोल कलेक्शन 2023-24 में 64,809.86 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो इससे पिछले वर्ष की तुलना में 35 प्रतिशत ज्यादा है। साल 2019-20 में कलेक्शन 27,503 करोड़ रुपये था। गडकरी ने भरोसा जताया कि राजमार्ग मंत्रालय 2020-21 में प्रतिदिन 37 किलोमीटर हाईवे निर्माण के पिछले रिकॉर्ड को चालू वित्त वर्ष में पार कर जाएगा। चालू वित्त वर्ष में अबतक करीब 7,000 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हो चुका है।

रफ्तार काफी धीमी हुई

भारतमाला परियोजना की जगह लेने के लिए नई योजना के अभाव में हाईवे प्रोजेक्ट आवंटित करने की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। गडकरी के अनुसार, पहले भारतमाला परियोजना के अंतर्गत मंत्रालय के पास 3,000 करोड़ रुपये तक की हाईवे प्रोजेक्ट आवंटित करने का अधिकार था, लेकिन अब मंत्रालय भारतमाला परियोजना के तहत किसी भी नई परियोजना को मंजूरी नहीं दे सकता है।

बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

उन्होंने कहा है कि 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की किसी भी प्रोजेक्ट के लिए अब हमें मंत्रिमंडल की मंजूरी लेनी होगी। हमने 50-60 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल के पास भेजा है। उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद इन परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Union minister for road transport and highways nitin gadkari statement on universal toll

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2025 | 06:53 PM

Topics:  

  • Nitin Gadkari
  • Toll Tax Hike

सम्बंधित ख़बरें

1

भाजपा को संघ ने दिया ‘झटका’, BJP के गढ़ में फॉरवर्ड ब्लॉक की एंट्री, नितिन गडकरी से है कनेक्शन

2

नितिन नबीन नहीं जाएंगे राज्यसभा! अमित शाह और गडकरी वजह

3

‘देवदूत’ कहे जाने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. पाखमोडे का निधन, CM फडणवीस और नितिन गडकरी ने जताया शोक

4

गडकरी vs ठाकरे: मनपा चुनाव में होगा महासंग्राम! लोकसभा चुनाव में दी थी ऐतिहासिक टक्कर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.