-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Union Banks Net Profit Rises 12 Percent To Rs 4116 Crore In April June Quarter
Union Bank के रिजल्ट ने चौंकाया, नेट प्रॉफिट में आया 12 परसेंट का उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
Union Bank: देश के बड़े बैंक यूनियन बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमही यानी अप्रैल से जून महीने की रिपोर्ट जारी की है। जिसके आधार पर पता चला है कि बैंक को इस तिमाही में जबरदस्त फायदा हुआ।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Union Bank Quarterly Report: पब्लिक सेक्टर के दिग्गज बैंकों में से एक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की है। इस तिमाही रिपोर्ट के आधार पर जानकारी मिली है कि बैंक को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के महीने में नेट प्रॉफिट में 12 प्रतिशत का उछाल आया है।
यूनियन बैंक का प्रॉफिट बढ़कर 4,116 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की इसी तिमाही में इस बैंक का नेट प्रॉफिट 3,679 करोड़ रुपये रहा था। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने शनिवार को शेयर मार्केट को दी जानकारी में बताया कि जून तिमाही के दौरान उसकी टोटल इनकम बढ़कर 31,791 करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल से जून महीने वाली तिमाही में बैंक की इंटरेस्ट इनकम बढ़कर 27,296 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 26,364 करोड़ रुपये थी।
ऑपरेटिंग इनकम
बैंक का ऑपरेटिंग इनकम भी आलोच्य तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 6,909 करोड़ रुपये रह गई है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 7,785 करोड़ रुपये थी। बैंक की असेट्स क्वालिटी में सुधार हुआ है। यह जून तिमाही के आखिर में सकल गैर-निष्पादित आस्तियां यानी एनपीए घटकर टोटल डेब्ट का 3.52 फीसदी रह गया है, जो पिछले साल 4.54 परसेंट था।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Adani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
बैंक का कुल कर्ज
जून 2024 के आखिर में बैंक का कुल कर्ज 6.83 फीसदी बढ़कर 9,74,489 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,12,214 करोड़ रुपये था। इसी प्रकार, इसका शुद्ध एनपीए या खराब ऋण, एक साल पहले की समान तिमाही के 0.90 फीसदी के मुकाबले घटकर 0.62 फीसदी रह गया। इससे, पहली तिमाही के दौरान खराब ऋणों के लिए बैंक का प्रोविजन घटकर 1,153 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल ये 1,651 करोड़ रुपये था।
ये भी पढ़े :- भारती एयरटेल के चेयरमैन की इनकम में आया जबरदस्त उछाल, इतनी हो गई कमाई
प्रावधान कवरेज अनुपात यानी पीसीआर 93.49 परसेंट से बढ़कर 94.65 परसेंट हो गया, जो 1.16 परसेंट का सुधार है। इसी समय, बैंक ने कहा कि जून, 2025 के लिए परिसंपत्तियों पर रिटर्न यानी आरओए जून, 2024 के 1.06 प्रतिशत से बढ़कर 1.11 प्रतिशत हो गया, जो 0.05 प्रतिशत का सुधार दर्शाता है। बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात यानी सीएआर बढ़कर 18.3 परसेंट हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही में 17.02 परसेंट था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Union banks net profit rises 12 percent to rs 4116 crore in april june quarter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMभारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













