- Hindi News »
- Business »
- Trumps Tariffs Deal A Big Blow To The Countrys Pharmaceutical Companies
ट्रंप की चाल से भारत होगा बेहाल, फार्मा इंडस्ट्री को लगेगा 440 वॉट का झटका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई ट्रेड पॉलिसी की घोषणा की है। इस ट्रेड पॉलिसी का सबसे ज्यादा असर भारत के फार्मा सेक्टर पर होने वाला हैं।इस फैसले के कारण सिप्ला की सेल्स गिरी हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

फार्मा एक्सपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Trumps Tariff Policy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नए टैरिफ एग्रीमेंट का ऐलान किया है। इस घोषणा ने ग्लोबल फार्मा मार्केट को चिंता में डाल दिया है। जापान के बाद अब ट्रंप ने यूरोपियन यूनियन यानी ईयू के साथ ट्रे़ड एग्रीमेंट किया है, जिसके अंतर्गत ईयू के इंपोर्ट होने वाले फार्मा प्रोडक्ट्स पर 15 परसेंट टैरिफ लगाया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये टैरिफ पॉलिसी इंडियन फार्मा कंपनियों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है, खास तौर पर तब जब अमेरिका भारत की दवाओं का सबसे बड़ा मार्केट है।
जेनेरिक दवाओं की कीमत घटी
भारत की मुख्य मेडिसिन कंपनियों सिप्ला और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने जून महीने की तिमाही में अमेरिका से होने वाली सेल्स में गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण एक मुख्य कैंसर रोधी जेनेरिक मेडिसिन रेवलिमिड की कीमतों में गिरावट देखने के लिए मिल रही है। कंपनियां ये उम्मीद कर रही है कि नई मेडिसिन के लॉन्च और मौजूदा प्रोडक्ट्स के विस्तार से इस पर असर को कुछ ज्यादा हद तक कम किया जा सकता है, लेकिन टैरिफ का खतरा अब और ज्यादा मंडराता जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
फायरिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- ‘हमलावर का पुराना हिंसक रिकॉर्ड था, जान बचाने के लिए सीक्रेट सर्विस का आभार
Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर बनी सहमति, होर्मुज स्ट्रेट खुलेगा
नागपुर: मिडिल ईस्ट संकट अस्थायी, JSW चेयरमैन का भरोसा, भारतीय उद्योगों की ग्रोथ रहेगी जारी
भारत के ज्यादा खतरनाक है ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी
यूरोप की कंपनियां महंगी इनोवेटिव मेडिसिन एक्सपोर्ट करती हैं, इसीलिए वे 15 परसेंट टैरिफ का प्रेशर कुछ हद तक सह सकती है। लेकिन इंडियन कंपनियां सस्ती जेनेरिक मेडिसिन बनाती हैं, जिनका प्रॉफिट पहले ही लिमिटेड होता है। अगर इन पर भी टैरिफ लगाया गया, तो कॉस्ट भी बढ़ेगी और अमेरिका में उनका कॉम्पीटिशन घटेगा। अभी अमेरिका भारत से मेडिसिन का सबसे बड़ा इंपोर्टर है। अगर भारत की दवाओं पर भी टैरिफ लागू होगा, तो एक्सपोर्ट सेक्टर पूरी तरह से डगमगा जाएगा।
ये भी पढ़ें :- IMF ने ग्लोबल इकोनॉमी के लिए की भविष्यवाणी, साल 2025 में ग्रोथ का बढ़ाया अनुमान
इंवेस्टर्स को सावधान रहने की जरूरत
अब तक अमेरिकी मार्केट को सबसे ज्यादा मजबूत और ओपन मानने वाली इंडियन फार्मा कंपनियों को ट्रंप की पॉलिसी से तगड़ा झटका लगेगा। अगर जेनेरिक मेडिसिन पर टैरिफ लगा, तो इससे इंडियन कंपनियों का कॉस्ट बढ़ेगा, प्रॉफिट घटेगा और शेयर मार्केट में इस सेक्टर का परफॉर्मेंस कमजोर होगा। मीडिया रिपोर्ट बताती है कि ट्रंप के कार्यकाल में फॉरेन प्रोडक्ट्स पर अमेरिकी टैरिफ दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे हाई लेवल पर पहुंच रहेगा।
Trumps tariffs deal a big blow to the countrys pharmaceutical companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सूर्यवंशी करेंगे बल्लेबाजी, बुमराह टीम से बाहर
May 24, 2026 | 03:26 PMछत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
May 24, 2026 | 03:24 PMAkola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
May 24, 2026 | 03:23 PMभोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
May 24, 2026 | 03:23 PMChand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
May 24, 2026 | 03:18 PMनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
May 24, 2026 | 03:09 PMछत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
May 24, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM













