-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Outlook Us Iran Talks Quarterly Results To Determine Market Trends
Share Market Outlook: सोमवार को लौटेगी हरियाली…या लाल निशान में डूबेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होने से शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ था। दिन के अंत में सेंसेक्स 918.60 अंक की तेजी के साथ 77,550.25 पर था।

शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Share Market Outlook: भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान वार्ता, तिमाही नतीजे और घरेलू आर्थिक आंकड़े शेयर बाजार की आगे की चाल तय करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई है। ऐसे में अब दोनों देश आगे क्या कदम उठाते हैं इस पर आने वाले हफ्ते में निवेशकों की निगाहें रहेंगी।
वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च अवधि) के नतीजों का दौर शुरू हो गया है। अगले हफ्ते आईसीआईसीआई बैंक, तेजस नेटवर्क, क्रिसिल, एचडीएफसी एएमसी, एचडीएफसी लाइफ, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक तिमाही नतीजे जारी करेंगे।
तेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल
इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतें भी बाजार की चाल को प्रभावित करेंगी। अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्तों का सीजफायर होने के कारण कच्चे तेल की कीमत फिलहाल 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गई है। भारत में 13 अप्रैल को खुदरा महंगाई और 14 अप्रैल को थोक महंगाई के आंकड़े जारी किए जाएंगे। वहीं, 15 अप्रैल को सरकार बेरोजगारी, आयात-निर्यात से जुड़े आंकड़े जारी करेगी। इन आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है। बीते हफ्ते शेयर बाजार का प्रदर्शन शानदार रहा। 6-10 मार्च की अवधि में सेंसेक्स 4,230.70 अंक या 5.77 प्रतिशत बढ़कर 77,550.25 और निफ्टी 1,337.50 अंक या 5.89 प्रतिशत की बढ़कर 24,050.60 पर था।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC New Website: आज लॉन्च हो सकती है रेलवे की नई वेबसाइट, तत्काल बुकिंग की झंझट खत्म; जानें क्या कुछ बदलेगा
Gold-Silver Rate: बाजार खुलते ही सोने-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड 141471 और चांदी 222266 पर आई, जानें ताजा भाव
Share Market: दो दिनों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में हरियाली, 377 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24,214 के पार
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
निफ्टी रियल्टी में 12.97 प्रतिशत की तेजी
इस दौरान निफ्टी रियल्टी 12.97 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो 10.59 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 9.35 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 9.20 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 9.04 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 8.57 प्रतिशत और निफ्टी पीएसयू बैंक 7.92 प्रतिशत की बढ़त की साथ सबसे ज्यादा बढ़ने वाले सूचकांकों में शामिल थे।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। इस दौरान निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 4,166.90 अंक या 7.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,843.95 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1,189.60 अंक या 7.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,840.10 पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी दिन बाजार की चाल
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव कम होने से भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ था। दिन के अंत में सेंसेक्स 918.60 अंक या 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,550.25 और निफ्टी 275.50 अंक या 1.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,050.60 पर था। बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो स्टॉक्स ने किया। इस कारण सूचकांक में निफ्टी ऑटो 2.85 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था।
यह भी पढ़ें: ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर, अमेरिका-ईरान सीजफायर के संकेतों से रॉकेट बना बाजार; 6% उछले निफ्टी-सेंसेक्स
निफ्टी रियल्टी 2.08 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 2.06 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 2.01 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.98 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.74 प्रतिशत और निफ्टी कंजप्शन 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
Share market outlook us iran talks quarterly results to determine market trends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर आपली बस विवाद: नियमों को बाईपास कर कंपनी को भुगतान, परिवहन विभाग में वित्तीय गड़बड़ी का खुलासा
Jul 15, 2026 | 04:06 PMवाराणसी के लिए ऐतिहासिक फैसला! मोदी सरकार ने मंजूर किया मेगा लिंक कॉरिडोर, जानिए पूरा प्लान
Jul 15, 2026 | 04:04 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे की जांच रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपी; अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास, ठेकेदार फरार
Jul 15, 2026 | 04:03 PMशहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते का क्या है सच? डेटिंग के सवाल पर एक्ट्रेस ने दिया बड़ा जवाब
Jul 15, 2026 | 04:01 PMAmravati Rainfall: अमरावती जिले में बारिश की भारी कमी, जुलाई में अब तक केवल 48% वर्षा
Jul 15, 2026 | 04:00 PMफराह खान की बात पहले लगी बुरी, बाद में समझ आया मकसद, ‘लॉकअप 2’ से बाहर होकर माधुरी ग्रोवर ने सुनाया अनुभव
Jul 15, 2026 | 03:59 PMजल्द होगा कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार? दिल्ली दौरे पर रवाना हुए सीएम डी.के. शिवकुमार
Jul 15, 2026 | 03:55 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM














