भारत में 2 लाख नौकरियां देगा एयरबस के साथ एयर इंडिया का ये मेगा डील!
एयर इंडिया (Air India) ने हाल ही में एयरबस और बोइंग (Airbus and Boeing) को 840 विमानों का ऑर्डर दिया है। दो साल पहले एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन के साथ शुरू हुई प्रक्रिया के तहत 840 विमानों का यह ऑर्डर (order) दिया गया
- Written By: मनोज पांडे
File Photo
एक रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले सालो में एयरबस और बोइंग द्वारा दिए जाने वाले विमानों को उड़ाने से लेकर ग्राउंड स्टाफ तक कुल 2 लाख नए रोजगार (Jobs) मिलेंगे।
एयर इंडिया के पास अभी 140 विमानों का बेड़ा
एविएशन एक्सपर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस डील से भारत के एविएशन सेक्टर्स (Aviation Sectors) में नौकरीओ की बाढ़ आ जाएगी क्योकि एयरलाइन को ग्राउंड ग्राउंड क्रू से लेकर ऑपरेशन्स तक कई कर्मचारियों की जरुरत होगी। इस डील के मुताबिक, एयर इंडिया जिसके पास 140 विमानों का बेड़ा है और बोइंग और एयरबस से 470 विमान खरीदेगी।
एविएशन एक्सपर्ट्स के मुताबिक एक छोटे विमान के लिए कुल 400 लोगो की जरुरत होती है, बड़े विमान के लिए 600-700 लोगो की जरुरत होती हैं। और इस डेटा को एक्सट्रपलेशन करके देखा जाये तो लगभग 2,02,000 से 2,09,000 नौकरिया होंगी। एयर इंडिया को अनुभवी पायलट (Pilot), केबिन क्रू मेंबर्स (Cabin Crew Member), मेंटेनेंस इंजीनियर, ग्राउंड क्रू आदि की जरूरत होगी।
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने इसे बताया ऐतिहासिक
लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस डील का मतलब यह होगा कि उड़ानें अब उन स्थानों तक पहुंचेंगी जो अभी तक हवाई मार्ग से नहीं जुड़े हैं। इससे उस स्थान पर पर्यटन (Tourism) को भी बढ़ावा मिलेगा। ये नौकरियां सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अमेरिका (America) में भी पैदा होंगी। एयर इंडिया द्वारा डील की घोषणा के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (US President Joe Biden) ने इसे ऐतिहासिक बताया और कहा कि साझेदारी से अमेरिका में लाखों नौकरियां पैदा होंगी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और यूके के प्रधान मंत्री ऋषि सनक ने भी इस सौदे का स्वागत किया क्योंकि यह उनके संबंधित के लिए महत्वपूर्ण होगा।
