पर्सनल लोन के लिए बेस्ट हैं ये 3 बैंक, ब्याज दरें बेहद कम, प्लानिंग से पहले जान लें पूरी डिटेल
कई लोग पैसों का इंतजाम करने के लिए बैंक से पर्सनल लोन भी लेते हैं। अगर आप भी बैंक से पर्सनल लोन लेने का प्लान बना रहा हैं, तो आपको एक ऐसे बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहिए जहां आपको सबसे कम ब्याज दर पर लोन मिलें।
- Written By: मनोज आर्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: पैसों की जरूरत कभी भी किसी को भी पड़ सकती है। ऐसे में हर इंसान को इमरजेंसी फंड जरूर रखना चाहिए लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में उनके लिए मुश्किल समय में पैसों का इंतजाम करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई लोग पैसों का इंतजाम करने के लिए बैंक से पर्सनल लोन भी लेते हैं। अगर आप भी बैंक से पर्सनल लोन लेने का प्लान बना रहा हैं, तो आपको एक ऐसे बैंक से पर्सनल लोन लेना चाहिए जहां आपको सबसे कम ब्याज दर पर लोन मिलें।
आज हम आपको ऐसे ही बैंकों के बारे में बताएंगे, जो काफी किफायती ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं। पर्सनल लोन लेने के लिए आप ICICI बैंक, IndusInd बैंक और HDFC बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। यह बैंक अपने ग्राहकों को काफी कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर करते हैं।
IndusInd बैंक पर्सनल लोन
IndusInd बैंक अपने ग्राहकों को 10.49 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से लोन ऑफर करता है। यह ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर के आधार पर बढ़ सकती है। IndusInd बैंक के पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस लोन की राशि का 3.5 प्रतिशत है। वहीं, इस बैंक से आप 25 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन ले सकते हैं। इंडसइंड बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए, आपकी न्यूनतम मासिक आय 25,000 रुपये होनी चाहिए। आप इंडसइंड बैंक की वेबसाइट या किसी भी ब्रांच में जाकर पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
ICICI बैंक पर्सनल लोन
ICICI बैंक अपने ग्राहकों को 10.85 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से लोन ऑफर करता है। यह ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर के आधार पर बढ़ सकती है। ICICI बैंक के पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो यह लोन की राशि की 2 प्रतिशत है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
HDFC बैंक पर्सनल लोन
HDFC बैंक भी अपने ग्राहकों को 10.85 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर से लोन ऑफर करता है। यह ब्याज दर भी आपके सिबिल स्कोर के आधार पर बढ़ सकती है। HDFC बैंक के पर्सनल लोन की प्रोसेसिंग फीस की बात करें तो यह 6500 रुपये तक है।
