

दिल्ली: स्विगी, ज़ोमैटो जैसे ऐप को केंद्र सरकार समर्थित 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स' या 'ONDC', एक डिजिटल प्लेटफार्म से बड़ी कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। इस प्रणाली के माध्यम से ऑर्डर किया गया भोजन या सामान ग्राहकों को सस्ती कीमत पर उपलब्ध होता है। 'ONDC' को 'डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड' यानी 'DPIIT' ने बनाया है। 'स्विगी' और 'ज़ोमैटो' जैसे फूड एग्रीगेटर्स रेस्तरां या होटल व्यवसायियों के ऑर्डर पर 25 से 30% कमीशन लेते हैं। हालांकि, 'ONDC' से सिर्फ तीन से पांच 3 से 5 % कमीशन लिया जाएगा।
'ONDC' ऐप उपलब्ध नहीं है। इससे ऑर्डर करने के लिए कोई भी अपने पार्टनर के ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। ONDC पर खाना ऑर्डर करने के लिए 'पेटीएम' और 'मैजिकपिन' ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा 'माईस्टोर', 'बायर' और 'फोनपे' से ऑर्डर किया जा सकता है।
वर्तमान में उपलब्ध अन्य फूड डिलीवरी ऐप्स की तरह 'मैजिकपिन' या 'पेटीएम' के जरिए किए गए ऑर्डर की ट्रैकिंग की जा सकती है।
दिल्ली में 'ONDC' प्लेटफॉर्म के जरिए पिज्जा का ऑर्डर देने पर 209 रुपये में घर पर ही डिलीवरी कर दी गई। हालांकि, यही पिज्जा 'स्विगी' से 266 रुपये में मिल रहा था। इसका अर्थ है ओएनडीसी के माध्यम से ऑर्डर देने पर 27% की बचत होती है।