- Hindi News »
- Business »
- The Number Of Crorepati Taxpayers In The Country Crossed 2 20 Lakh
देश में करोड़पति टैक्सपेयर्स का आंकड़ा हुआ 2 लाख के पार, 10 साल में 5 गुना बढ़त
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, एसेसमेंट ईयर 2013-14 में भारत में लगभग 40,000 लोगों ने 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स अमाउंट को योग्य इनकम बताया था। असेसमेंट ईयर 2020-21 तक इन आंकड़ों की संख्या 120,000 तक पहुंच गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

इनकम टैक्स (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश के करोड़पति टैक्सपेयर्स की संख्या में इस साल भारी बढ़त देखने को मिल रही है। यदि पिछले 10 साल के आंकड़े की बात की जाए, तो इसमें 5 गुना बढ़त देखी जा रही है, इसी बढ़त के आधार पर ये संख्या 2.20 हो गई है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि कोरोना महामारी के बाद से सिर्फ 3 साल में ही 1 लाख नए लोग इस करोड़पति टैक्सपेयर्स ग्रुप में शामिल हु्ए हैं।
कुछ विश्लेषकों ने इस बारे में ये राय दी है कि करोड़पति टैक्सपेयर्स के आंकड़े बढ़ने के पीछे कई कारण हैं। जिसमें तेजी से बढ़ रहा शेयर मार्केट, कुछ चुनिंदा कंपनियों में शानदार प्रॉफिट, सैलरी में भारी बढ़ोत्तरी, टैक्स के सख्त नियम और कुछ और नियमों में बदलाव जैसे कारक शामिल है। एक सीनियर ऑफिसर के अनुसार, कोविड महामारी की शुरूआत में ही भारतीय इकोनॉमी में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन फिर भी कई ऐसी कंपनियां थी जिनका कारोबार तेजी से बढ़ रहा था। उस समय भी शेयर बाजार में उछाल देखी जा सकती थी।
इंवेस्टमेंट रिटर्न
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के टैक्सपेयर्स के अपने इंवेस्टमेंट रिटर्न में किए गए खुलासे के डेटा मैचिंग ने करोड़पति टैक्सपेयर्स में आने वाले व्यक्तियों की बढ़ती संख्या में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जब भी इनकम और भुगतान किए जाने वाले टैक्स की संख्या के बीच में कुछ गड़बड़ पायी जाती है, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ऐसे टैक्सपेयर को तुरंत नोटिस जारी कर देता है। एडवांस टैक्स पेमेंट और चालू वर्ष के ट्रांसेक्शन में गड़बड़ पाए जाने पर भी टैक्सपेयर्स को नियमित रुप से सावधान किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में तेज गिरावट, 702 अंक टूटा सेंसेक्स; ऑटो सेक्टर का बुरा हाल
Stock Market: ट्रंप की एक धमकी से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम
सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों की बंपर कमाई, एक हफ्ते में 4.13 लाख करोड़ का इजाफा; निवेशकों की चांदी!
Share Market Outlook: सोमवार को लौटेगी हरियाली…या लाल निशान में डूबेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
ये भी पढ़ें :- सरकार कर रही है आम जनता को महंगे प्रीमियम से राहत देने की तैयारी, जल्द ले सकती है कोई बड़ा फैसला
10 साल पहले इतनी थी करोड़पति टैक्सपेयर्स की संख्या
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, एसेसमेंट ईयर 2013-14 में भारत में लगभग 40,000 लोगों ने 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स अमाउंट को योग्य इनकम बताया था। असेसमेंट ईयर 2020-21 तक इन आंकड़ों की संख्या 120,000 तक पहुंच गई है। 1 करोड़ रुपये से ज्यादा इनकम वाले अमीर भारतीयों की संख्या में तेजी से बढ़त सिर्फ 2022-23 और 2023-24 में हुई है। ये आंकड़े क्रमशनुसार 190,000 और 220,000 तक पहुंच गए है।
The number of crorepati taxpayers in the country crossed 2 20 lakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMपहले दिखा आयुष म्हात्रे का तूफान, वैभव अरोड़ा को जड़े 3 चौके, फिर उसी ओवर में गेंदबाज ने किया खेल खत्म
Apr 14, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














