-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- The New Galaxy Z Foldable Smartphones Received A Record 21 Lakh Pre Orders In The Country
मेक इन इंडिया को मिला बूस्टर डोज, फोल्डेबल स्मार्टफोन के 2.1 लाख प्री ऑर्डर बुक
- Written By: अपूर्वा नायक
Samsung : स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को लेकर शानदार रिकॉर्ड बनाया है। सैमसंग ने जानकारी दी है कि कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए 2,10,000 प्री ऑर्डर बुक हुए हैं।

सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन (सौ. सोशल मीडिया )
Samsung Galaxy Z Foldable Smartphone: इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की सबसे फेमस कंपनी सैमसंग ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सैमसंग ने जानकारी दी है कि मेड इन इंडिया मिशन के अंतर्गत तैयार हुए स्मार्टफोन को बूस्टर डोज मिला है। भारत में सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड7, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई स्मार्टफोन के रिकॉर्ड प्री ऑर्डर मिले हैं।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि न्यू लॉन्च हुए 7वीं जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पहले 48 घंटों में 2 लाख 10 हजार प्री-ऑर्डर मिले, जिसने पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए है। साथ ही ये इस साल की शुरुआत में गैलेक्सी S25 सीरीज के लिए मिले प्री-ऑर्डर्स के बराबर हो गए हैं।
मेड इन इंडिया
सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा है कि हमारे ‘मेड इन इंडिया’ फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के लिए रिकॉर्ड प्री-ऑर्डर्स हमारे इस विश्वास की पुष्टि करते हैं कि युवा इंडियन कंज्यूमर्स लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को जल्दी अपनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
फोल्डेबल स्मार्टफोन
गैलेक्सी जेड फोल्ड7 पावरफुल, इमर्सिव, इंटेलिजेंट और पोर्टेबल ऑल इन वन होने के साथ अब तक का हमारा सबसे एडवांस स्मार्टफोन एक्सपीरियंस देता है । पार्क ने आगे कहा कि नए डिवाइस की सक्सेस भारत में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को मुख्यधारा में लाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक अहम कदम है। गैलेक्सी जेड फोल्ड7, अब तक के अपने सबसे स्लिक और लाइट वेट डिजाइन में डेली यूज के इंटरैक्शन को बेहतर बनाने के लिए सटीक इंजीनियरिंग और पावरफुल इंटेलिजेंस का सिंपल मिश्रण प्रस्तुत करता है।
सिर्फ 215 ग्राम वेट के साथ गैलेक्सी जेड फोल्ड7, गैलेक्सी S25 अल्ट्रा से भी ज्यादा लाइट वेट है। फोल्ड होने पर यह सिर्फ 8.9 मिमी थिक और अनफोल्ड होने पर 4.2 मिमी थिक है। यह एक अल्ट्रा-स्मार्टफोन का बेहतरीन परफॉर्मेंस और एक्सपीरियंस देता है, साथ ही अनफोल्ड होने पर एक बड़े, ज्यादा इमर्सिव डिस्प्ले के साथ एफीशिएंसी और उत्पादकता के नए लेवल को भी छूता है।
गैलेक्सी जेड फ्लिप7
मल्टीमॉडल क्षमताओं वाला एक कॉम्पैक्ट एआई फोन, गैलेक्सी जेड फ्लिप7, एक नए फ्लेक्सविंडो द्वारा संचालित है। जेब में रखने लायक छोटा, फिर भी सबसे उपयोगी सहायता प्रदान करने के लिए पावरफुल गैलेक्सी एआई को एक नए एज-टू-एज फ्लेक्सविंडो, एक फ्लैगशिप स्तर के कैमरे और एक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट और प्रतिष्ठित डिजाइन के साथ जोड़ता है।
ये भी पढ़ें :- कॉन्सर्ट में HR के साथ रोमांस पड़ा CEO पर भारी, कंपनी ने की एक्शन की तैयारी
सिंपल वॉयस एआई से लेकर बेहतरीन सेल्फी कैपेसिटी तक, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एक स्मार्ट पॉकेट-साइज़्ड पार्टनर है, जो सिंपल बातचीत और डेलीयूज की विश्वसनीयता के लिए बनाया गया है। सैमसंग कंपनी ने कहा कि सिर्फ 188 ग्राम वजन और फोल्ड होने पर केवल 13.7 मिमी की थिकनेस वाला, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 अब तक का सबसे पतला गैलेक्सी जेड फ्लिप है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
The new galaxy z foldable smartphones received a record 21 lakh pre orders in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बेटियों की शादी रुकी, इलाज को पैसे नहीं! संभाजीनगर की आदर्श पतसंस्था के 200 करोड़ के घोटाले की खौफनाक सच्चाई
Jul 02, 2026 | 10:44 AMजीरो माइल पर निर्माण बना मुसीबत, पश्चिम नागपुर में इंटरनेट संकट; मेट्रो निर्माण के दौरान कटी BSNL केबल
Jul 02, 2026 | 10:43 AMदमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 10:37 AMभरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
Jul 02, 2026 | 10:29 AMShare Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Jul 02, 2026 | 10:28 AMनागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
Jul 02, 2026 | 10:28 AMNHM के 15,010 से अधिक संविदा कर्मचारियों को नियमित करेगी सरकार, महंगाई और यात्रा भत्ता देने का भी निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













