Zomato : मंत्रालय ने दे दी जौमेटो को नाम बदलने की परमिशन, 20 मार्च से बदल जाएगा कंपनी का नाम
पिछले महीने जौमेटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने ये कहा था कि हमारे बोर्ड ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरहोल्डर्स से भी इस बदलाव का सपोर्ट करने का अनुरोध करता हूं।
- Written By: अपूर्वा नायक
जोमैटो सीईओ दिपेंद्र गोयल (सौ.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जौमेटो के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है। आपको बता दें कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी और किराना डिलीवर करने वाली जानी मानी जौमेटो ने पिछले गुरूवार को कहा है कि उसे 20 मार्च से अपना नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने परमिशन दे दी है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे पहले जौमेटो के शेयरहोल्डर्स ने भी इस महीने की शुरूआत में फर्म का नाम बदलकर इटरनल करने के लिए एक स्पेशल प्रपोजल को मंजूरी दे दी थी। हालांकि कंपनी के ऑनलाइन फूड डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस जौमेटो के ब्रांड नेम में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। इतनी ही नहीं ऐप का नाम भी वहीं रखा गया है।
इस न्यूज के अनुसार, इटरनल में अभी तक 4 मुख्य बिजनेस शामिल होंगे, जिसमें जौमेटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर का नाम शामिल हैं। जौमेटो ने एक रेग्यूलेटरी फाइलिंग में कहा है कि हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कंपनी रजिस्ट्रार, कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय ने 20 मार्च, 2025 से कंपनी का नाम जौमेटो लिमिटेड से बदलकर इटरनल लिमिटेड करने को परमिशन दे दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
SEBI Buyback Rules: सेबी ने बायबैक नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अगस्त से कंपनियों को मिलेगी मंजूरी
India Russia Deal: रेयर अर्थ मिनरल्स की सप्लाई के लिए भारत और रूस की कंपनी रोसनेफ्ट में बड़ी डील
KCC Rules: RBI ने किसान क्रेडिट कार्ड के नियमों में किया अहम बदलाव, जनवरी से होंगे लागू
पिछले महीने जौमेटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने ये कहा था कि हमारे बोर्ड ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरहोल्डर्स से भी इस बदलाव का सपोर्ट करने का अनुरोध करता हूं। अगर और जब इसे परमिशन मिल जाती है, तो हमारी कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदल जाएगी। जिसके बाद हम अपने स्टॉक टिकर को भी बदल देंगे।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ब्लिंकिट के फ्यूचर को देखते हुए लिया गया फैसला
गोयल ने तब यह भी कहा था कि कंपनी का सार्वजनिक रूप से नाम बदलने का फैसला ब्लिंकिट के आने वाले भविष्य के लिए एक जरूरी चालक बनने के अनुसार था। जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आंतरिक रूप से इटरनल यानी जोमैटो के बजाय का उपयोग करना शुरू कर दिया। हमने यह भी सोचा कि हम कंपनी का सार्वजनिक रूप से नाम बदलकर इटरनल कर देंगे, जिस दिन जोमैटो से परे कुछ हमारे भविष्य का एक जरूरी चालक बन जाएगा। आज, ब्लिंकिट के साथ, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच गए हैं।
