Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टाटा स्टील के सीईओ का रतन टाटा के नाम शोक संदेश, मार्गदर्शन के लिए किया धन्यवाद

टाटा स्टील के सीईओ टी वी नरेंद्रन ने टाटा संस के एक्स चेयरमैन रतन टाटा के लिए शोक संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने चुनौतीपूर्ण और परिवर्तनकारी समय के दौरान टाटा स्टील के मार्गदर्शन को बेहद जरूरी बताया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Oct 10, 2024 | 05:02 PM

टाटा स्टील (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : भारत में टाटा स्टील को टाटा ग्रुप की एक प्रमुख कंपनियों में से एक माना जाता है। इस समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ टी वी नरेंद्रन ने अपनी कंपनी के एक्स चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने इसके बारे में कहा है कि, रतन टाटा एक असाधारण पर्सनेलिटी थे, जो दूसरों को अपनी सीमाओं से आगे निकलने के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते थे।

नरेंद्रन ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘टाटा ने कुछ बहुत ही चुनौतीपूर्ण और परिवर्तनकारी समय के दौरान टाटा स्टील का मार्गदर्शन किया। वह अनगिनत व्यक्तियों के लिए एक मार्गदर्शक के रुप में थे जिन्होंने मानवता की भलाई के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता से हमें हमेशा प्रेरणा दी है।”

टाटा एक असाधारण व्यक्तित्व थे

टाटा संस के एक्स चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से वृद्धावस्था संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे। टाटा समूह की इस्पात कंपनी टाटा स्टील के प्रमुख नरेंद्रन ने कहा कि टाटा एक असाधारण व्यक्तित्व थे जिन्होंने महान दृष्टि के साथ नेतृत्व किया और हमेशा अपनी आकांक्षाओं की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग, परोपकार और राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान ने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है।

ये भी पढ़ें :- देश के अनमोल ‘रतन’ की कितनी थी दौलत, जानें कितने रुपये करते थे दान

टाटा स्टील को ग्लोबल ब्रांड बनाया

भारतीय इस्पात संघ यानी आईएसए के महासचिव आलोक सहाय ने कहा कि भारत स्टील प्रोडक्शन में अपनी विरासत के लिए टाटा समूह का आभारी है, जिसने 1907 में झारखंड के जमशेदपुर में देश को अपनी पहली एकीकृत स्टील यूनिट दी। सहाय ने कहा कि रतन टाटा ने टाटा स्टील को ग्लोबल ब्रांड बनाया और उनकी प्रेरक विरासत स्टील इंडस्ट्री का मार्गदर्शन करती रहेगी।

एक महान व्यक्तित्व खोया

जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘भारत ने रतन टाटा के रूप में एक महान व्यक्तित्व खो दिया है। बिजनेस, इनोवेशन और परोपकार में उनका योगदान बहुत बड़ा था, लेकिन यह उनके मूल्य और विनम्रता ही थी जिसने उन्हें सही मायनों में एक प्रतीक बनाया।”

उनका मार्गदर्शन अमूल्य

जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा है कि, ‘‘रतन टाटा जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने एक बार कहा था कि अगर आप तेज चलना चाहते हैं, तो अकेले चलें। अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं, तो साथ चलें।” एएमएनएस इंडिया के सीईओ दिलीप ओमन ने कहा कि टाटा का काम आधुनिक भारत की प्रगति को आकार देने में महत्वपूर्ण रहा है। ऐसे समय में जब दुनिया हमारे बढ़ते राष्ट्र को देख रही है, उनका मार्गदर्शन अमूल्य होता।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tata steel ceo tv narendrans statement on ratan tatas death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 10, 2024 | 05:02 PM

Topics:  

  • Ratan Tata

सम्बंधित ख़बरें

1

हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम

2

Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.