Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद टाटा संस के चेयरमैन ने बढ़ाया एयर इंडिया के कर्मचारियों का हौसला, आगे बढ़ने की दी सलाह

एयर इंडिया जो कि वर्तमान समय में टाटा ग्रुप के स्वामित्व में है। ऐसे में अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद टाटा संस ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एविएशन कंपनी में काम करने वालों कर्मचारियों को मोटिवेट किया है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Jun 16, 2025 | 09:34 PM

एन चंद्रशेखरन (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई : अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद पहली बार टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया है। उन्होंने सोमवार को कर्मचारियों से आगे बढ़ते रहने और जो भी कुछ करते हैं, उसमें दृढ़ निश्चयी होने की बात कही है।

एयर इंडिया के एक विमान के अहमदाबाद में पिछले हफ्ते दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर उन्होंने यह बात कही और इस दुर्घटना को अपने करियर का सबसे दिल दहला देने वाला संकट बताया। चंद्रशेखरन ने गुरुग्राम स्थित एयर इंडिया मुख्यालय एवं एयर इंडिया ट्रेनिंग एकेडमी में लगभग 700 कर्मचारियों व नेतृत्व दल को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों को दृढ़ता दिखाने की जरूरत है और इस घटना से सबक लेते हुए एक सिक्योर एविएशन कंपनी बनाने की राह पर बढ़ना चाहिए।

सूत्रों ने चंद्रशेखरन के हवाले से कहा है कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम आगे बढ़ते रहें। हम जो भी करें, उसमें और दृढ़ निश्चयी रहें। हमें जांच के पूरी होने का इंतजार करना होगा, ताकि घटना के कारणों का पता चल सके।

सूत्रों के अनुसार उन्होंने कहा है कि मैंने अपने करियर में काफी संकट देखे हैं, लेकिन यह सबसे दुखद घटना है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा दिन देखना पड़ेगा। एयर इंडिया का विमान – बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर 12 जून को लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने रविवार को दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित करने की घोषणा की थी। सूत्रों के अनुसार चंद्रशेखरन ने एयर इंडिया मुख्यालय में आपातकालीन कमांड सेंटर, एकीकृत संचालन कमांड सेंटर और ग्राहक सेवा तथा सहायता केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि मैं जो कुछ भी कहूंगा और जो कुछ भी करूंगा, उससे लोगों की जान वापस नहीं आएगी।

EPFO ने दी बड़ी चेतावनी, भूलकर भी ना करें ये काम, हो सकती है मुश्किल

जो लोग प्रभावित हुए हैं, वे बहुत लंबे समय तक दर्द महसूस करेंगे। लेकिन हमें उनमें से प्रत्येक की मदद करने के लिए मानवीय रूप से जितना संभव हो सबसे अच्छा प्रयास करना होगा। चंद्रशेखरन ने कहा, ”यह इस बारे में बात करने का समय नहीं है कि हम क्या करेंगे, लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि हम उन सभी लोगों को हमेशा के लिए अपना परिवार मानेंगे, जिन्होंने किसी को खो दिया है।” उन्होंने कर्मचारियों से मजबूत बनने का आग्रह किया और कहा कि इस दुर्घटना के बाद एक सुरक्षित एयरलाइन बनाने का संकल्प लेना होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tata sons chairman n chandrashekharans encourages air india employees

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2025 | 08:34 PM

Topics:  

  • Air India
  • Business News
  • Tata Group

सम्बंधित ख़बरें

1

सिंगापुर के PM से मिले पीयूष गोयल, AI और इंडस्ट्रियल पार्क पर हुई बातचीत; निवेश के तलाशे गए मौके

2

मजबूत घरेलू समर्थन का असर, वैश्विक अस्थिरता के बावजूद तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था

3

क्या 1 रुपये के सिक्के अब वैध नहीं, क्यों लेने से माना करते हैं दुकानदार; क्या कहता है RBI?

4

शेयर बाजार में पसरा सन्नाटा, सेंसेक्स-निफ्टी में आई बड़ी गिरावट; आखिर मार्केट में क्यों आया भूचाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.